एक्सप्लोरर

Varanasi News: इस बार अयोध्या और मथुरा के गुलाल से होली खेलेंगे भगवान शिव, कैदियों ने मिलकर किया तैयार

UP News: रंगभरी एकादशी को बाबा काशी विश्वनाथ के गौना के रूप में मनाया जाता है. यहां हजारों क्विंटल अबीर और गुलाल उड़ाए जाते है. मथुरा और अयोध्या से गुलाल और अबीर भेजे जा रहे है.

Varanasi News: रंगभरी एकादशी पर काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत आवास टेढ़ी नेम से काशी विश्वनाथ धाम तक निकाले जाने वाली पालकी यात्रा में लाखों की संख्या में भक्त शामिल होते हैं. रंगभरी एकादशी कों बाबा काशी विश्वनाथ के गौना के रूप में मनाया जाता हैं. इस विशेष दिन बाबा काशी विश्वनाथ सपरिवार पालकी पर सवार होकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचते हैं. इस दौरान पूर्व महंत आवास से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक हजारों क्विंटल अबीर और गुलाल उड़ाए जाते हैं. 

मान्यता है कि इस दिन काशी वाले बाबा काशी विश्वनाथ व माता गौरा के साथ होली खेलते हैं. और इस बार खासतौर पर यह अबीर- ग़ुलाल काशी के साथ-साथ मथुरा और अयोध्या से भी पहुंच रही है. रंगभरी एकादशी के अवसर पर यह हर्बल गुलाल महंत आवास से विश्वनाथ मंदिर के बीच में मौजूद रहने वाले भक्तों के बीच में वितरित किया जाएगा. बाबा की पालकी पर जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी और उनके साथ होली भी खेली जाएगी.

अयोध्या से भी काशी पहुंच रहा गुलाल 
22 जनवरी के दिन अयोध्या प्रभु राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. ऐसे में देश दुनिया के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल के तौर पर अयोध्या देखा जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या से कर्मकांडी ब्राह्मण आचार्य अनिल तिवारी ने भगवान शिव और माता पार्वती के गौना के लिए विशेष अबीर भेजने की स्वीकृति दी है. उन्होंने कहा है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में यह पहल की गई है और अब प्रतिवर्ष बाबा काशी विश्वनाथ के लिए उनके अनन्य  प्रिय श्री राम की नगरी अयोध्या से अबीर गुलाल भेजा जाएगा.

मथुरा के कैदी बना रहे खास गुलाल 
पूर्व महंत परिवार के प्रतिनिधि पंडित वाचस्पति तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि - माता पार्वती और भगवान शंकर के गौना उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले रंगभरी एकादशी के दिन को लेकर मथुरा जेल में बंद कैदियों द्वारा खास गुलाल तैयार किया जा रहा है. जेल में अरारोट में सब्जियों को मिलाकर हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है. हर्बल गुलाब बनाने के लिए अरारोट में पालक को पीसकर प्राकृतिक हरा रंग निकालकर इसे तैयार किया जा रहा है. 

ठीक इसी प्रकार मेथी को पीसकर हल्का हरा रंग, चुकंदर को पीसकर लाल रंग, हल्दी पाउडर का प्रयोग करके पीला गुलाल तैयार किया जा रहा है. इसमें खुशबू के लिए  इत्र का प्रयोग किया जा रहा है. यह गुलाल काशी पहुंच रही है जहाँ रंगभरी एकादशी के दिन बाबा काशी विश्वनाथ सपरिवार भक्तों के साथ होली खेलेंगे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: AIMIM ने बताया कब करेगी यूपी की 25 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान, अखिलेश पर लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget