एक्सप्लोरर

सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने से पहले जानें ये नियम, मंदिर प्रशासन ने लिया अहम फैसला

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बताया कि सावन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है और इसको लेकर मंदिर प्रशासन ने खुशी जताई है.

UP News: सावन के दूसरे सोमवार को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद और वाराणसी जिला प्रशासन की तरफ से महत्वपूर्ण बैठक की गई. इस दौरान श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. सावन के दूसरे सोमवार के दिन मंदिर परिसर के अलग-अलग प्रवेश द्वार से एक लाइन के माध्यम से ही श्रद्धालुओं को प्रवेश मिल सकेगा, जबकि पिछली बार अलग-अलग लाइन के माध्यम से श्रद्धालु अंदर प्रवेश कर रहे थे.

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार सावन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है और इसको लेकर मंदिर प्रशासन ने खुशी जताई है. इसके अलावा उन्होंने यह कहा है कि सावन के दूसरे सोमवार के दिन श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए एक लाइन की व्यवस्था की गई है, जिसमें लगकर श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकेंगे. प्रत्येक 50 मीटर और लाइन को व्यवस्थित करने के लिए बैरियर का प्रयोग किया जाएगा. इसके अलावा काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित बैरकैडिंग में क्षमता के अनुसार ही दर्शनार्थियों को भेजा जाएगा, जिसके माध्यम से आसानी से दर्शन प्राप्त हो सकें. सावन माह में विशेष तौर पर सोमवार के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है और उनके व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

पिछले सोमवार 3 लाख श्रद्धालुओं ने किया दर्शन 

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार सावन के प्रथम सोमवार के दिन तकरीबन तीन लाख शिव भक्तों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया था. ऐसे में इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि सावन के दूसरे सोमवार के दिन पहले से भी अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे. इसके अलावा सोमवार के दिन मंदिर में दर्शन के लिए किसी भी VIP प्रोटोकॉल की व्यवस्था नहीं होगी. इसके अलावा गोदौलिया से मैदागिन तक नो व्हीकल जोन घोषित रहेगा.

यूपी में सियासी हलचल के बीच सपा का मास्टर स्ट्रोक, अखिलेश यादव ने दे दिया ब्राह्मण संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget