एक्सप्लोरर

पिछले 5 महीने में काशी विश्वनाथ धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, 2.86 करोड़ भक्तों ने लगाई हाजिरी

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार बीते 5 महीने में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 2.86 करोड़ रही है.

UP News: भगवान शंकर के सबसे बड़े धाम काशी विश्वनाथ मंदिर में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है. काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 5 महीने में काशी विश्वनाथ मंदिर में 2.86 करोड़ भक्तों ने हाजिरी लगाई है. वहीं अगर इसकी तुलना बीते 2023 र्ष से कर लें तो 5 महीने में भक्तों की संख्या में 48.23 प्रतिशत की वृद्धि बताई जा रही है. प्रचंड गर्मी में भी अलग-अलग राज्यों से काशी पहुंचकर भगवान विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग रही है और यही वजह है कि श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ बाबा के चढ़ावा में भी इजाफा देखा गया है.

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा की तरफ से एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार बीते 5 महीने में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 2.86 करोड़ रही है, जो बीते वर्षों की तुलना में 48.23% अधिक है. बड़ी संख्या में बाबा के दरबार में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के आगमन की वजह से बाबा के खजाने में भी 33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वहीं 13 दिसंबर 2021 को काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के बाद से 16 जून 2024 तक कुल 16.46 करोड़ शिव भक्तों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया है. अनुकूल मौसम के साथ-साथ प्रचंड गर्मी में भी भक्तों का आना लगातार जारी रहा. मंदिर के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी ने कहा कि यह मंदिर के साथ-साथ संपूर्ण काशी वालों के लिए भी हर्ष का विषय है और मंदिर प्रशासन हमेशा  श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत करता है. उनकी सभी सुविधाओं के लिए निरंतर तत्पर है.

देश के VVIP भी काशी विश्वनाथ दरबार में लगाते हैं हाजिरी 

दिसंबर 2021 लोकार्पण के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचना जारी है. इसके अलावा फिल्म जगत, राजनीति, खेल और कला क्षेत्र से जुड़ी नामचीन हस्तियां भी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ लेने के बाद 18 जून को काशी विश्वनाथ दरबार में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया. काशी विश्वनाथ धाम के नए स्वरूप के बाद लोगों को बाबा का यह कॉरिडोर विशेष आकर्षित करता है. अपनी सभी मनोकामनाओं की प्राप्ति के लिए लोग यहां पर पहुंचते हैं और बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

पश्चिमी यूपी के 14 जिलों में सुधरेगी बिजली व्यवस्था, योगी सरकार ने तैयार किया खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget