एक्सप्लोरर

पश्चिमी यूपी के 14 जिलों में सुधरेगी बिजली व्यवस्था, योगी सरकार ने तैयार किया खास प्लान

UP News: पीवीवीएनएल ने पश्चिमी यूपी के 14 जिलों में बिजली विभाग के कमजोर सिस्टम को दुरुस्त करने का प्लान बना लिया  है. प्लान पूरा होते ही पश्चिमी यूपी की बिजली व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी.

Meerut News: पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) ने पश्चिमी यूपी के 14 जिलों में बिजली विभाग के कमजोर सिस्टम को दुरुस्त करने का प्लान बना लिया  है. ये प्लान पूरा होते ही पश्चिमी यूपी की बिजली व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी. इस प्लान को लेकर पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन ने अफसरों के साथ मंथन किया और काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दे दिए.

बिजनेस प्लान वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत 1202.91 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत प्रणाली के उच्चीकरण और सुदृढीकरण के लिए सभी 14 जनपदों में कार्य स्वीकृत किये गये हैं.  45.85 करोड़ रुपये की लागत से नौ 33/11 केवी उपकेन्द्रों का निर्माण, 144.83 करोड़ की लागत से 33 केवी लाईनों का निर्माण, 101.01 करोड़ की लागत से 132  पावर ट्रांफार्मरों की क्षमता वृद्धि, 211.86 करोड़ की लागत से वीसीबी सहित 33/11 केवी बिजलीघरों का सुदृढीकरण, 114 करोड़  की लागत से 5152  विभिन्न क्षमताओं के (25, केवीए से 150 केवीए) ट्रांफार्मरों की क्षमता वृद्धि के काम किये जाएंगे.

इसके अलावा 129.81 करोड़ रुपये की लागत से 2274 विभिन्न क्षमता के (25 केवीए से 250 केवीए) के नये ट्रांसफार्मर स्थापित करने का काम, 69.16 करोड़ रू की लागत से 349  11 केवी नयी लाईन/फीडर वाइफरकेशन और सुदृढीकरण से संबंधित काम, 132.29 करोड़ रुपये की लागत से 2000  सिस्टम विद्युत प्रणाली सुधार के काम, 121.64 करोड़  की लागत से विद्युत कार्यशाला से संबंधित काम होंगे और इसी के साथ ही 38.40 करोड़ रुपये की लागत से सिविल संबंधित कार्य, 30.94 करोड़ रुपये की लागत से वाणिज्यिक संबंधित काम 14 जिलों में किए जाएंगे.

बिजली कटौती ने उड़ाई नींद, भविष्य की योजना पर फोकस
इस बार भीषण गर्मी ने पश्चिमी यूपी के 14 जिलों में बिजली विभाग के कमजोर सिस्टम की पोल खोल दी. कई इलाके भीषण गर्मी में बिजली पानी को तरस गए. एक इलाके में कमजोर तार और ट्रांसफार्मर को सही करने में बिजली विभाग कामयाब होता था तो दूसरे इलाके की कमजोरी सामने आ जाती थी. नतीजा कई जिलों में कटौती से हाहाकार मचा रहा. भविष्य में ऐसा न हो इसलिए बिजली विभाग बिजनेस प्लान से पूरे सिस्टम को दुरुस्त करने पर पूरा फोकस कर कर रहा है.

14 जिलों का सिस्टम होगा हाईटेक
बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने पर इस बार बिजली विभाग के कई लापरवाह अफसरों को पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन ने सस्पेंड किया है. इसमें कई बड़े अफसर भी शामिल हैं. एमडी ईशा दुहन का कहना है कि बिजनेस प्लान योजना से पश्चिमी यूपी के 14 जिलों को फायदा होगा. ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ेगी तो इससे बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. इसी के साथ ही जिन इलाकों में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या है वो भी दूर हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: बस्ती में तीन नाबालिग बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget