एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Survey: वाराणसी की Gyanvapi Masjid में सर्वे के बाद अदा की गई नमाज, जानिए- कैसा रहा शहर का माहौल

Gyanvapi Masjid: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में आज सर्वे के बाद करीब सौ नमाजियों ने नमाज अदा की. इस दौरान शहर में शांतिपूर्ण माहौल रहा.

Gyanvapi Masjid Survey : वाराणसी (Varanasi) के ज्ञानवापी परिसर में कोर्ट कमिश्नर का सर्वे आज पहले दिन पूरा नहीं हो सका. जिसके बाद ये सर्वे कल भी जारी रहेगा. आज पहले दिन का सर्वे खत्म होने के बाद ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) में सबसे पहले जोहर यानी दोपहर की नमाज अदा की गई. जिसमें सौ से सवा सौ नमाजी शामिल हुए. इस दौरान मस्जिद में शांति का माहौल रहा. वहीं एबीपी न्यूज के संवाददाता मोहम्मद मोईन ने भी सर्वे के बाद हुई सबसे पहली नमाज इसी मस्जिद में पढ़ी और यहां का जायजा लिया.

सर्वे के बाद मस्जिद में पढ़ी गई नमाज

एबीपी न्यूज के संवाददाता मोहम्मद मोईन ने बताया कि, मस्जिद में मौजूद तमाम नमाजियों ने खामोशी के साथ नमाज पढ़ी और चुपचाप वापस चले गए. नमाज खत्म होने के बाद कुछे लोग बाहर आंगन में चर्चा करते हुए ये  कयास लगा रहे थे कि कोर्ट कमिश्नर और अन्य लोगों ने आज मस्जिद के किन-किन हिस्सों में सर्वे किया होगा. एबीपी संवाददाता मोहम्मद मोईन ने नमाज के दौरान पाया के अंदर आंगन में मस्जिद की गुंबद तक जाने के लिए लोहे या लकड़ी की कोई भी सीढ़ी नहीं रखी हुई थी. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज मस्जिद की छत और गुम्बदों का सर्वे और वीडियोग्राफी नहीं हुई है. हमने मस्जिद के नीचे स्थित तहखाने को आज एक बार फिर से देखा तो वहां दो दरवाजों के ताले बदले हुए थे. तहखाने का सबसे प्रमुख दरवाजा जो कि लोहे का है, उस पर आज लोहे की नई जंजीर के साथ नया ताला भी लगा हुआ था.

Ayodhya: बीजेपी सांसद को मिला इकबाल अंसारी का साथ, एक तरफ साधु संत तो पश्चिमी द्वार पर मुस्लिम समाज करेगा राज ठाकरे का विरोध

तहखाने के बदले गए ताले

इसके साथ ही मस्जिद के एंट्री प्वाइंट के ठीक बाईं तरफ तहखाने तक जाने के लिए लगे लकड़ी के तीन दरवाजों में से एक में आज कोई जंजीर नहीं लगी हुई थी. इस दरवाजे पर भी आज दूसरा ताला लगा था. बाकी बचे दो दरवाजों के सामने पैरामिलिट्री फोर्स के जवान खड़े हुए थे. इसलिए उसके बारे में दावे के साथ कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन ये जरूर तय है कि आज तहखाने के कम से कम दो दरवाजे जरूर खोले गए और उन दोनों दरवाजों के ताले भी बदल दिए गए हैं.

शहर में सामान्य रहा माहौल

सर्वे खत्म होने के बाद विवादित परिसर के बाहर से लेकर पूरे वाराणसी शहर का माहौल सामान्य नजर आया. विवादित परिसर से सर्वे टीमों के निकलने के कुछ देर बाद ही मस्जिद और मंदिर के वीवीआईपी गेट के दरवाजे खोल दिए गए. इसके साथ ही रास्तों पर लोगों की आवाजाही पर लगी पाबंदी खत्म कर दी गई.

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी सर्वे पर जानिए पूरा अपडेट, हिंदू पक्ष ने कही ये बात

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget