एक्सप्लोरर

Ayodhya: बीजेपी सांसद को मिला इकबाल अंसारी का साथ, एक तरफ साधु संत तो पश्चिमी द्वार पर मुस्लिम समाज करेगा राज ठाकरे का विरोध

Raj Thackeray Ayodhya Visit: राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा को लेकर BJP सांसद लगातार समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. साधु संतों के बाद बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भी उनका समर्थन किया.

Iqbal Ansari Support Brij Bhushan Sharan Singh: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक राज ठाकरे (Raj Thackeray) 5 जून को अयोध्या दौरे (Ayodhya Visit) पर आने वाले हैं वहीं दूसरी तरफ उनके इस दौरे को लेकर कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने विरोध में मोर्चा खोला हुआ है. उनका कहना है कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांगते उन्हें अयोध्या में नहीं घुसने देंगे. मनसे ने हमेशा उत्तर भारतीयों का विरोध किया है उनका उत्पीड़न किया है, जिसका वो विरोध कर रहे हैं. बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को खुली चुनौती दी है कि बिना माफी मांगे वो अयोध्या नहीं घुस पाएंगे. उनकी इस चेतावनी की गूंज अब अयोध्या के हर मंदिर और मठ में चर्चा का विषय बनी हुई है. 

बीजेपी सांसद को मिला इकबाल अंसारी का साथ

अयोध्या के जितने मठ मंदिर के महंत पीठाधीश्वर हैं सबका समर्थन और आशीर्वाद सांसद बृजभूषण शरण सिंह को मिल रहा है और राज ठाकरे का विरोध साफ दिख रहा है. बीजेपी सांसद भी अयोध्या के संत महंत और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मिलकर राज ठाकरे के विरोध में समर्थन जुटा रहे है. पहले उन्होंने अयोध्या के महंतों से बात की थी और अब वो बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) से मिलने पहुंचे. इसके बाद इकबाल अंसारी ने भी उनका समर्थन करने की बात की है. 

'बड़ी दुकान के फीके पकवान से जनता ऊब रही है', अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना

इकबाल अंसारी ने कही बड़ी बात

इकबाल अंसारी ने बीजेपी सांसद के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि एक तरफ अयोध्या के प्रवेश द्वार पर साधु संत और बीजेपी सांसद राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं देंगे तो दूसरी तरफ अयोध्या के पश्चिम प्रवेश द्वार पर मैं अपने मुस्लिम भाइयों के साथ राज ठाकरे का विरोध करूंगा. हम साधु संतों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. उन्होंने कहा कि अयोध्या आने से पहले राज ठाकरे माफी मांगे और उसके बाद अयोध्या आने पर सरयू स्नान करें तभी उनको अयोध्या में प्रवेश दिया जाएगा. इतना ही नहीं इकबाल अंसारी ने कहा कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह भगवान राम के वंशज हैं और उत्तर प्रदेश की जनता के मसीहा भी हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Char Dham Yatra 2022: 12 दिनों में 31 श्रद्धालुओं की मौत से हड़कंप, डीजी हेल्थ ने बताई इन मौतों की असल वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget