एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी विवाद के बीच हिंदू पक्ष ने बनवाया 'प्राचीन मंदिर' का मॉडल, जनजागरण की भी तैयारी

Gyanvapi Case News: हिंदू पक्ष की ओर से बनाए गए इस प्रस्तावित मॉडल में प्राचीन मंदिर की लंबाई और चौड़ाई 128 फीट है, जबकि मंदिर की ऊंचाई 128 फीट है. इसमें आठ छोटे शिखर और बीच में एक बड़ा शिखर है.

Varanasi News: वाराणसी में ज्ञानवापी को लेकर लंबे समय से हिंदू और मुस्लिम पक्ष आमने सामने है. हिंदू पक्ष के मुताबिक साल 1669 में मुगल शासक औरंगजेब ने मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया. तो सवाल यही है कि टूटने के पहले महादेव के मंदिर का स्वरूप कैसा होगा? मंदिर की भव्यता कितनी सुंदर होगी? इसे लेकर शिव भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है. हिंदू पक्ष की ओर से इस प्राचीन मंदिर का मॉडल बनवाया गया है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में हिंदू पक्ष इसी मॉडल के साथ एक जनजागरण करेगी और इसी के तर्ज पर मंदिर का निर्माण होगा.

प्रस्तावित मॉडल में मंदिर की लंबाई और चौड़ाई 128 फीट है. जबकि मंदिर की ऊंचाई 128 फिट है. इसमें आठ छोटे शिखर और बीच में एक बड़ा शिखर बनाया गया है. मंदिर से तहखाने की दूरी सात फीट है. गौरतलब है कि ज्ञानवापी को लेकर कोर्ट के फैसले पर ASI सर्वे की शुरुआत होने जा रही है. हाईकोर्ट ने सिर्फ वाजूखने में मिली शिवलिंग नुमा आकृति की ASI सर्वे की इजाजत दी है, जबकि हिंदू पक्ष अब संपूर्ण परिसर के सर्वे की मांग कर रहा है. हिंदू पक्ष एक तरफ अदालती लड़ाई लड़ रहा है तो दूसरी ओर उसने मंदिर निर्माण की तैयारी भी तेज कर दी है.

ऐतिहासिक साक्ष्यों और तस्वीरों के आधार पर बना है मंदिर का मॉडल 

ज्ञानवापी के मॉडल पर हिंदू पक्ष से सोहनलाल आर्य ने बताया कि पूरी प्रमाणिकता के साथ मॉडल को तैयार किया गया है. ऐतिहासिक साक्ष्यों और तस्वीरों से मिली जानकारी के आधार पर ही पूरा मॉडल बनाया गया है. ग्रंथों में भी इस बात का उल्लेख है कि मंदिर में कुल 8 मंडप बने थे और यह मॉडल में भी उसी तरह के मंडप और शिखर बनाए गए हैं. मंदिर की कुल लंबाई चौड़ाई 125 बूढ़े 125 फीट है. जबकि ऊंचाई 128 फीट है मंदिर से तहखाने की गहराई 7 फुट है. इस मॉडल में भी उस परवर्तन कक्ष को भी दिखाया गया है जिसमे औरंगजेब का भाई दारा शिकोज संस्कृत की शिक्षा लेता था. यह मॉडल लोगों के बीच आदिविशेश्वर मंदिर के भाव को जगाने का काम करेगा.

बता दें कि ज्ञानवापी परिसर के संपूर्ण एएसआई सर्वे की याचिका स्वीकार की गई है, इस याचिका को जिला अदालत ने स्वीकार किया है. इस मामले में 19 मई को मुस्लिम पक्ष आपत्ति दाखिल करेगा. वहीं 22 मई को दोनों पक्षों की सुनवाई, हिंदूपक्ष ने ज्ञानवापी परिसर के संपूर्ण एएसआई सर्वे की याचिका दाखिल की है. इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग का साइंटिफिक सर्वे किए जाने का आदेश जारी किया था. इस सर्वे को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) करेगा जो कथित शिवलिंग को बिना नुकसान पहुंचाए सर्वे करेगा.

UP News: उन्नाव में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार घर में ही गाड़ दिया शव, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Haridwar News: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
हरिद्वार: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
क्या SIT जांच के बाद चंपत राय की होगी वापसी? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
क्या SIT जांच के बाद चंपत राय की होगी वापसी? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतनी सीटों पर ठोका दावा, 'समाजवादी पार्टी हमें खुशी-खुशी...'
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतनी सीटों पर ठोका दावा, अखिलेश यादव की सपा को दिया संदेश

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget