एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: 'व्यासजी के तहखाने' में पूजा के आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती, आज होगी सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने की ये मांग

Prayagraj News: वाराणसी ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष ने जिला अदालत के फैसले को चुनौती दी और व्यास जी तहखाना में पूजा करने पर रोक लगाने की मांग की है. अदालत आज इस मामले सुनवाई करेगा.

Gyanvapi Case: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थिति व्यास जी तहखाने में हिंदुओं के पूजा करने के जिला कोर्ट के आदेश को मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है. ज्ञानवापी की इंतजामिया कमेटी ने 1 फरवरी को वाराणसी जिला आदेश को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट में लगाई थी. जिस पर आज सुनवाई होनी है. जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी.

ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी तहखाने से जुड़े मामले में हाईकोर्ट शुक्रवार (2 फरवरी 2024) को सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुरुवार को याचिका दाखिल की है. हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दाखिल कर जिला जज वाराणसी के फैसले को चुनौती दी है. इंतजामिया मस्जिद कमेटी के अधिवक्ता सीनियर एडवोकेट सैयद फरमान अहमद नकवी ने अर्जी दाखिल की है. अर्जी दाखिल कर अर्जेंसी के आधार पर सुनवाई का अनुरोध किया था.

वाराणसी जिला के आदेश को रद्द करने की मांग
हाईकोर्ट ने अर्जेंसी के अनुरोध को स्वीकार करते 2 फरवरी को सुनवाई करने का फैसला किया था. एक्टिंग चीफ जस्टिस ने सुनवाई के लिए जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच को नामित किया है. मुस्लिम पक्ष की अर्जी में वाराणसी जिला जज के 31 जनवरी 2024 के आदेश को रद्द किए जाने और अंतिम फैसला आने तक रोक लगाए जाने का अनुरोध किया गया है.

मुस्लिम पक्ष की ओर से दलील दी गई है कि ऑर्डर 7 रुल्स 11 के तहत वाद की पोषणीयता की अर्जी तय नहीं हुई है. इसलिए व्यास जी तहखाने में पूजा का अधिकार देने का फैसला सही नहीं है. वहीं हिंदू पक्ष की ओर से भी कैविएट दाखिल कर दी गई है. वाराणसी जिला कोर्ट में वादी रहे शैलेंद्र व्यास की ओर से कैविएट दाखिल की गई है. हालांकि जिला जज के आदेश के बाद व्यास जी तहखाने में पूजा अर्चना शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें: Kanpur में वकीलों का प्रदर्शन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की, कहा- 'वोटरों को टेक्नोलॉजी की जानकारी नहीं'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget