एक्सप्लोरर

UP News: काशी नरेश की बेटी और दामाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, फ्लैट निर्माण में धोखाधड़ी का है आरोप

Varanasi News: वाराणसी के रहने वाले अभिषेक जायसवाल ने फ्लैट निर्माण में अनुबंध के नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए केस किया था.

UP News: बनारस के काशी नरेश का परिवार मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है. फ्लैट निर्माण को लेकर धोखाधड़ी के मामले में काशी नरेश की बेटी, दामाद और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है. हालांकि ये मामला 10 साल पुराना है.

दरअसल, वाराणसी के मडुआडीह निवासी अभिषेक जायसवाल की ओर से तकरीबन 7000 वर्ग फीट की जमीन ली गई थी. जिसपर फ्लैट बनाने का अनुबंध हुआ था. वाराणसी अदालत की ओर से इस मामले में फ्लैट बिक्री में शर्तों का उल्लंघन पाया गया. 

"फ्लैट निर्माण में नियमों का पालन नहीं हुआ"

इस मामले को लेकर अभिषेक जायसवाल के अधिवक्ता धीरेंद्रनाथ शर्मा ने मंगलवार (26 सितंबर) को एबीपी न्यूज़ को बताया कि यह मामला तकरीबन 10 से 11 वर्ष पुराना है. मडुआडीह निवासी अभिषेक जायसवाल के नाम से 7000 वर्ग फीट जमीन लेकर फ्लैट निर्माण के लिए अनुबंध किया गया था, लेकिन कानून का उल्लंघन करते हुए फ्लैट निर्माण में अनुबंध के नियमों का पालन नहीं हुआ. 

गैर जमानती वारंट किया जारी 

उन्होंने बताया कि पूरी तरह से शर्तों के खिलाफ फ्लैट बेचे गए. जिसके बाद इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ. वाराणसी न्यायलय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस मामले को लेकर आपत्ति जताई. अदालत के संज्ञान लेने के बाद भी आरोपी इस मामले में हाजिर नहीं हुए. जिसके बाद अदालत ने काशी नरेश की बेटी कृष्ण प्रिया, उनके पति अशोक सिंह और चंद्रशेखर कपूर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. 

काशी नरेश की बेटी ने कही कानूनी कार्रवाई की बात

दूसरी तरफ इस मामले को लेकर काशी नरेश की बेटी की तरफ से भी न्यायिक कार्रवाई के तहत उचित जवाब देने की बात कही गई है. वैसे इस मामले को लेकर बनारस में लगातार चर्चा तेज है. काशी नरेश के परिवार की गिनती आज भी बेहद प्रतिष्ठित और सम्मानित परिवार में की जाती है. ऐसे में देखना होगा कि इस मामले में उनकी बेटी और दामाद की तरफ से क्या जवाब दिया जाता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget