एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: वाराणसी के शिल्पकार का हुनर, सोने-चांदी और डायमंड से बनाई राम मंदिर की रेप्लिका

Ram Mandir News: 108 दिनों की मेहनत से गुलाबी मीनाकारी के नेशनल अवॉर्डी शिल्पकार ने राम मंदिर की अनुकृति बनाई है. गुलाबी मीनाकारी में सोने और चांदी का प्रयोग किया जाता है.

Varanasi News: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. 22 जनवरी को रामलला मंदिर में विराजमान होंगे. प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश पूरा राममय होने लगा है. भोले की नगरी काशी भी पीछे नहीं है. गुलाबी मीनाकारी के राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित शिल्पकार कुंज बिहारी ने सोने, चांदी और डायमंड से राम मंदिर की रेप्लिका बनाई है. राम मंदिर की रेप्लिका को बनाने में 108 दिनों की मेहनत लगी है. जीआई और ओडीओपी उत्पादों में शुमार गुलाबी मीनाकारी की चमक पूरी दुनिया में है. वाराणसी के गाय घाट निवासी शिल्पकार कुंज बिहारी का दावा है कि पहली बार गुलाबी मीनाकारी से 108 दिनों में राम मंदिर की अनुकृति बनाई गई है.

राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित शिल्पकार ने दिखाया हुनर

गुलाबी मीनाकारी में सोने और चांदी का प्रयोग किया जाता है. राम मंदिर की अनुकृति का वजन 2.5 किलो, ऊंचाई 12 इंच, चौड़ाई 8 इंच और लंबाई 12 इंच है. सोना, करीब डेढ़ किलो चांदी और अनकट डायमंड शिखर पर लगाया गया है. प्रभु राम के मंदिर की अनुकृति 108 पार्ट्स से निर्मित किया गया है. मंदिर की रेप्लिका में रामलला की सोने की मूर्ति भी है. 

उन्होंने बताया कि विशेष अनुकृति को बनाने में श्री राम की कृपा रही है. चुनौतियों के बारे में उन्होंने बताया कि पहली बार गुलाबी मीनाकारी से राम मंदिर बनाने पर आकार नहीं ले पा रही थी. प्रभु श्रीराम का नाम और भजन सुनते हुए काम शुरू किया गया. देखते-देखते गुलाबी मीनाकारी से मंदिर ने स्वरूप ले लिया. 


Ram Mandir News: वाराणसी के शिल्पकार का हुनर, सोने-चांदी और डायमंड से बनाई राम मंदिर की रेप्लिका

सोने, चांदी और डायमंड से बनाई राम मंदिर की रेप्लिका

उन्होंने बताया कि मोदी और योगी के प्रयासों से आज गुलाबी मीनाकारी को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल गई है. इसलिए हुनर को मोदी और योगी के माध्यम से राम मंदिर को समर्पित करना चाहते हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी के शिल्पियों का बेजोड़ नमूना गुलाबी मीनाकारी का उत्पाद उपहार में देते रहते हैं. प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरीस,ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन, जापान के प्रधानमंत्री और फ्रांस के मैनुअल माइक्रोन की पत्नी को भी जीआई प्रोडक्ट का अनोखा तोहफा दे चुके हैं. मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी को योगी आदित्यनाथ की कोशिशों से से पंख लग गया है. अब ये उत्पाद लोकल टू ग्लोबल हो गया है. गुलाबी मीनाकारी की चमक विदेशों में चमकने लगी है.

Solar Boat Saryu Yatra: भारत में पहली बार सोलर बोट के जरिए सरयू यात्रा का उठाएं आनंद, जानें कब शुरू होगी सेवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget