एक्सप्लोरर

वाराणसी उपचुनाव: सुभासपा ने लहराया जीत का परचम, सपा की हुई करारी हार

उपचुनाव परिणाम में सुहेलदेव भारती समाज पार्टी की तरफ से सुनील कुमार भारती ने 1264 वोट से अवधेश कुमार को हराकर जीत हासिल की. सुभासपा कार्यकर्ता उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद काफी उत्साहित दिखे.

Varanasi News: वाराणसी के चिरईगांव विकासखंड सेक्टर 2 में हुए उपचुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जीत का परचम लहराया है. दरअसल, यह सीट जिला पंचायत सदस्य के निधन के बाद रिक्त थी. 19 फरवरी को इस सीट पर वोटिंग हुई थी, जहां समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की तरफ से सुनील कुमार भारती ने 1264 वोट से जीत हासिल की.

वाराणसी के चिरईगांव विकासखंड सेक्टर नंबर 2 पर 19 फरवरी को उपचुनाव हुआ था. यहां जिला पंचायत सदस्य रही वंदना भारती के निधन के बाद यह सीट रिक्त थी. इस सीट पर समाजवादी पार्टी की तरफ से अवधेश कुमार, निर्दल प्रत्याशी मृत्युंजय दादा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की तरफ से सुनील कुमार भारती मैदान में थे. 

जीत से बढ़ा मनोबल
21 फरवरी को आए उपचुनाव परिणाम में सुहेलदेव भारती समाज पार्टी की तरफ से सुनील कुमार भारती ने 1264 वोट से अवधेश कुमार को हराकर जीत हासिल की. सुभासपा कार्यकर्ता उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद काफी उत्साहित दिखे. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लिए वाराणसी, गाजीपुर सहित पूर्वांचल से जुड़े अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्र की सीट के दृष्टिकोण से यह जीत मनोबल बढ़ाने वाला साबित हो सकता है.

मायावती से मिलने के लिये चंद्रशेखर ने मांगा समय, बसपा ऑफिस से मिला ये जवाब

कुछ सप्ताह पहले वाराणसी पहुंचे सुभासपा नेता डॉ. अरविंद राजभर ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की तैयारी जारी है. इसी चुनाव में सुभासपा विधानसभा चुनाव का ट्रेलर दिखाएगी. ऐसे में वाराणसी के चिरईगांव विकासखंड सेक्टर नंबर 2 के उपचुनाव में मिली इस जीत के बाद सुभासपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं.

इस उपचुनाव में इलाके के सुभासपा नेता एकजुटता के साथ लगे हुए थे. सुभासपा को सहयोगी पार्टियों से भी मदद मिली थी. इस जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं मेहनत का परिणाम माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget