एक्सप्लोरर

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में अब 14 घंटे खुलेगा आयुष्मान काउंटर, एक अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था

BHU Hospital: बीएचयू अस्पताल में एक अप्रैल से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है. इसके तहत अस्पताल में आयुष्मान काउंटर अब 7 घंटे की बजाय 14 घंटे तक खुला रहेगा. जिससे यहां आने वाले मरीजों को लाभ होगा.

Varanasi News: वाराणसी के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल (Sir Sunderlal Hospital) ने आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) धारकों को लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिससे इस अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाला आयुष्मान कार्ड धारकों को राहत मिलेगी. इसके तहत अस्पताल में आयुष्मान काउंटर अब 14 घंटे खुला रहेगा. ये नई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू कर दी जाएगी. इसके तहत अब अस्पताल में आयुष्मान का ओपीडी काउंटर (OPD Counter) दो शिफ्ट में चलेगा. इससे पहले ये काउंटर सिर्फ 7 घंटे तक ही खुलता था.  

बीएचयू अस्पताल में ये नई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होने जा रही है. इसके तहत अस्पताल में आयुष्मान काउंटर अब 7 घंटे की बजाय 14 घंटे तक खुला रहेगा. पहले यह काउंटर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ही खुलता था. जिसकी वजह से कई बार मरीजों को देर हो जाने की वजह से बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ता था, लेकिन अब ये काउंटर सुबह सात बजे से खुलेगा और रात नौ बजे तक खुला रहेगा. इस दौरान दो शिफ्ट में इस काउंटर में कर्मचारी तैनात किए जाएंगे. 

14 घंटे तक खुलेगा आयुष्मान काउंटर

बीएचयू अस्पताल में वाराणसी समेत आसपास के जिलों के अलावा बिहार आदि जगहों से भी हर दिन बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड धारक मरीज आते हैं. मरीजों की सुविधा को देखते हुए पर्चा काउंटर के पास ही आयुष्मान काउंटर बनवाया गया है. यहां मरीजों को कार्ड के प्रयोग से होने वाले इलाज संबंधी जानकारी के साथ ही जरूरी औपचारिकताएं भी पूरी कराई जाती हैं.

पहले जहां यह काउंटर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ही खुलता था. अब मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे हर दिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक यानी 14 घंटे खोले जाने का निर्णय लिया गया है. बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- प्रयागराज कोर्ट में सुनवाई से पहले अतीक अहमद को बड़ा झटका, इस मामले में CBI ने क्लिन चिट देने से किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget