एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया 'शहीद', कहा- 'उसे जहर देकर मार दिया'

Lok Sabha Elections 2024: असदुद्दीन ओवैसी ने वाराणसी में भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. दौरान उन्होंने पीएम मोदी के घुसपैठियों वाले बयान पर भी पलटवार किया.

Lok Sabha Elections 2024: एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने  पीडीएम मोर्चा की संयुक्त जनसभा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को नेक दिल का इंसान बताते हुए उसे शहीद बताया और कहा कि मोदी का गारंटी का मतलब है मुसलमानों से नफरत. 

ओवैसी भाषण देते हुए कहा कि बनारस गंगा जमुनी तहजीब का शहर है. ये कबीर और बिस्मिल्लाह खान का शहर है और अब वक़्त आ गया है कि भाजपा, संघ परिवार और जुबान से इंसाफ करने वालों से पूरी तरह छुटकारा चाहिए. यह पीडीएम न्याय मोर्चा सिर्फ इस लोकसभा चुनाव तक नहीं बाकी आने वाले पंचायत और विधानसभा चुनाव और इंसाफ मिलने तक बना रहेगा. 

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना
ओवैसी ने कहा, सपा कहती है कि हम भाजपा की B टीम है लेकिन, 2014 से लेकर 2022 तक वो चुनाव क्यों हारते रहे. इसका जवाब नहीं दे पाए. वो खुद भाजपा को जिताने में मदद कर रहे हैं. उनका आधा परिवार नरेंद्र मोदी के साथ चाय पीता है. आप लोगों ने उनके लिए बहुत दरी बिछा ली अब आने वाले समय में अखिलेश यादव आपके लिए दरी बिछाएंगे. 

मुख़्तार अंसारी को बताया शहीद
ओवैसी ने मुख़्तार अंसारी की मौत को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा, "मैं किसी बाप से डरने वाला नहीं है. मैं कहता हूं कि मुख्तार अंसारी एक इंसान था, वो न्यायिक हिरासत में था, ज़हर देकर मार दिया उसे वो एक शहीद है."  
ओवैसी ने पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर कहा कि अब हमारी जुबान मत खुलवाओ नहीं तो बात बहुत दूर तक जाएगी. हमें घुसपैठी कहा जाता है. जबकि हमने मुल्क को आजाद करवाया. 

ओवैसी ने कहा, हमें कहा जाता है कि मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं तो पीएम मोदी के कितने भाई हैं. अमित शाह के परिवार में कितने सदस्य हैं. यहां तक की आरएसएस के गोवलकर के परिवार में कितना सदस्य हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इतना झूठ मत बोलो मोदी जी.

Atiq Ahmed: अतीक के बेटे का सनसनीखेज खुलासा, कहा- 'अब्बा ने जिद कर असद को उमेशपाल शूटआउट में शामिल किया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget