एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी में आज भी मौजूद है 724 वर्ष पुराना राम मंदिर, जहां दिखती है अयोध्या की झलक

UP News: विश्व के प्राचीन शहर वाराणसी को मंदिरों का शहर कहा जाता है. इसके अलावा यह उत्तर भारत का धार्मिक केन्द्र भी रहा है और यहां एक प्राचीन राम मंदिर भी है जिसमें अयोध्या के मंदिरो की झलक दिखती है.

Varanasi News: विश्व के प्राचीन शहर वाराणसी को मंदिरों का शहर कहा जाता है.ये शहर वर्षों से भारत का, विशेषकर उत्तर भारत का सांस्कृतिक एवं धार्मिक केन्द्र रहा है. यहां अलग-अलग संस्कृति और सभ्यताओं को मानने वाले लोगों की विरासत को बड़े ही खूबसूरती के साथ संजोकर रखा गया है. इसी क्रम में वाराणसी के गुरु धाम पर एक ऐसा राम मंदिर भी है, जो लगभग 724 वर्ष पुराना है. और इसकी बनावट आकृति अयोध्या के तर्ज पर बने हुए कनक भवन व अन्य मंदिरों की तरह देखी जाती है. इसके अलावा यहां तकरीबन सैकड़ों वर्ष से चारों वेदों, शास्त्रों का अध्ययन भी गुरुकुल परंपरा के अंतर्गत कराया जाता है.

'जगद्गुरु रामानंदाचार्य के शिष्य ने की थी स्थापना'
 इन दिनों पूरे देश में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खूब चर्चा की जा रही है. इसके अलावा लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या के श्री रामलला का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. वही धर्मनगरी काशी में भी एक ऐसा राम मंदिर है, जो 724 वर्ष पुराना है. इसके अलावा यहां के परिसर में रामानंदी पद्धति की परंपरा का पालन करने के साथ-साथ शास्त्रों और वेदों का भी अध्ययन कराया जाता है. वाराणसी के इस प्राचीन राम मंदिर के बारे में डॉ कमल दास वेदांती महाराज ने बताया कि वाराणसी के गुरुधाम में स्थित यह प्राचीन श्री राम मंदिर 724 वर्ष पुराना है. जिसकी स्थापना जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य के शिष्य अनंतानंदाचार्य द्वारा की गई थी. सैकड़ों वर्षों से यहां पर रामानंदी पद्धति से पूजा पाठ और दैनिक दिनचर्या को पूर्ण किया जाता है.

'अयोध्या की दिखती है झलक'
वेदांती महाराज ने यह भी बताया कि प्राचीन राम मंदिर की झलक अयोध्या के प्राचीन मंदिरों से भी मिलती है. अयोध्या के कनक भवन जहां प्रभु राम माता जानकी लक्ष्मण जी विराजे हैं. इसके अलावा वहां के अन्य मंदिरों की झलक भी वाराणसी के इस प्राचीन मंदिर में देखी जा सकती है. बाहर से इस मंदिर परिसर की झलक अयोध्या प्राचीन धरोहर से मिलती है. इसके अलावा यहां पर प्राचीन समय से शास्त्रों वेदों का अध्ययन भी गुरुकुल परंपरा के तहत छात्रों को कराया जाता है.

ये भी पढ़ें: Paush Purnima 2024: वाराणसी में गंगा स्नान के लिए लगा भक्तों की लगी भीड़, ठंड का नहीं दिखा असर, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget