एक्सप्लोरर

UP Flood News: वाराणसी में 20 से अधिक घाटों का टूटा संपर्क, NDRF और जल पुलिस अलर्ट, जानिए क्या है स्थिति

UP News: यूपी में गंगा व उसकी प्रमुख सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. वहीं वाराणसी में एनडीआरएफ और जल पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.

Varanasi News: पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के बाद मैदानी क्षेत्रों में गंगा व प्रमुख नदियों सहित सहायक नदियां भी उफान पर हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के भी जिले अब बाढ़ की चपेट में है. वही धर्म नगरी काशी पर भी अब बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. बीते तीन से चार दिनों से लगातार गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है. रिपोर्ट मिलने तक गंगा का जलस्तर 62.8 मीटर रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा काशी के तकरीबन 20 से अधिक घाटों का संपर्क टूट चुका है.

जानकारी प्राप्त होने तक वाराणसी में गंगा का जलस्तर 62.8 मीटर रिकॉर्ड किया गया. फिलहाल कुछ घंटो से काशी वालों के लिए राहत की बात यह है कि गंगा का जलस्तर स्थिर है. अभी तक तकरीबन 20 से अधिक घाटों का संपर्क टूट चुका है, जिससे तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने के लिए गलियों का सहारा लेना पड़ रहा है. इसके अलावा छोटी नावों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

NDRF की टीम अलर्ट मोड पर
बड़ी नावों पर अब लाइव जैकेट के साथ ही सफर करना होगा. वहीं सहायक नदी वरुणा के जलस्तर में भी वृद्धि देखी गई है.वरुणा के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद तकरीबन हजारों लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. ऐसे में वाराणसी में एनडीआरएफ और जल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और बढ़ते जल स्तर पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.

जलस्तर बढ़ने पर लोगों को होंगी मुश्किलें 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर जनपद में बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है .ऐसे में बाढ़ की स्थिति होने पर तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. न केवल उन्हें पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता है, बल्कि महीनों तक उनके घरों में पानी लगने की वजह से उनका आम जनजीवन सीधे तौर पर प्रभावित होता है. इसके अलावा वाराणसी के गंगा घाट, तटवर्ती क्षेत्र के नाविक समाज और पंडा समाज को भी काफी नुकसान होता है. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले सप्ताह तक गंगा के जलस्तर में क्या परिवर्तन देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी में कम हो जाएगी सांसदों की संख्या? हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget