एक्सप्लोरर

Dev Deepawali 2022: वाराणसी में देव दीपावली पर जलेंगे 10 लाख दीये, फूलों से सजेगा बाबा विश्वनाथ का दरबार

देशभर में 8 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी. इस बार की देव दीपावली वाराणसी के लिए बेहद खास रहेगी जब घाटों को लाखों दीयों से सजाया जाएगा. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है.

UP News: धर्म नगरी काशी (Kashi) में कार्तिक पूर्णिमा के दिन भव्य तरीके के देव दीपावली (Dev Deepawali) मनाई जाएगी. इस बार देव दीपावली पर बनारस के घाटों पर 10 लाख दीये जलेंगे, जबकि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को 80 लाख रुपये के फूल से सजाया जाएगा. काशी में होने वाली देव दीपावली की छटा देखने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

काशी के गंगा घाट को सज धजकर तैयार हैं. अब इंतजार कार्तिक पूर्णिमा की शाम का किया जा रहा है जब सूर्य के ढलते ही बनारस के सभी घाट दीये की रोशनी से जगमग हो उठेंगे. देव दीपावली को इस बार भव्य रूप दिया गया है. बनारस के सभी चौरासी घाटों पर 10 लाख दीये जलाये जाएगे जो कि रिकार्ड के रूप में दर्ज होगा. बाबा विश्वनाथ के दरबार को भी खास तरीके से सजाया जाएगा. इस ख़ास पल का दीदार करने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.

51 कन्याएं करेंगी गंगा आरती

दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती कराने वाली संस्था गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र के अनुसार इस बार देव दीपावली पर मां गंगा की महाआरती में नारी शक्ति की एक अदभुत झलकी देखने को मिलेगी. 51 देव कन्याओं द्वारा माँ गंगा की आरती की जाएगी. घाट पर इंडियागेट की अनुकृति बनाई गई है, जिसमें वायु सेना,थल सेना,जल सेना और एनडीआरएफ के जवान  अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे. काशी में देव दीपावली की साल साल 1985 में  पंचगंगा घाट से हुई थी.  पहली बार क्रिकेट खेलने वाले पांच युवकों ने घाट पर दीये जलाकर देव दीपावली की शुरुआत की थी. धर्मचार्यों के मुताबिक देव दीपवाली के दिन स्वर्ग से देव गण काशी आते हैं और गंगा में स्नान करने के बाद दीपावली मानते हैं. कोरोना के बाद मंदी की मार झेल रहे पर्यटन उद्योग के लिए भी देव दीपावली किसी संजीवानी से कम नहीं है. इस खास मौके के लिए नाव, बजड़ो और क्रूज की बुकिंग लाखों रूपये में हुई है. यही नहीं बनारस के सभी होटल और गेस्ट हाउस फुल हो चुके हैं.

देव दीपावली पर वाराणसी के 84 घाटों पर लाखों दिए जलते हैं इस बार 10 लाख से अधिक दिए जलाने की योजना बनाई गई है. जो कि एक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज होगा. जिसको लेकर दीया बनाने वाले कुम्हार को बड़ी संख्या में मिट्टी के दिये बनाने का आर्डर मिला हुआ है. जिसको लेकर दिन रात मिट्टी का दिया बनाने का काम चल रहा है. जिसके बाद उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है. भगवान शिव ने असुर त्रिपुरासुर का वध किया था. तब से देवताओं ने भगवान शिव के स्वागत के लिए दीप जलाया था. तब से देव दीपावली देव दीपावली मनाई जा रही है. काशी में विशेष रुप से देव दीपावली का आयोजन किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि उस दिन स्वयं पृथ्वी पर स्वर्ग लोक से देवता काशी पधारते है.

ये भी पढ़ें-

Kanpur: युवक की हत्या को सड़क हादसा बताने पर बिफरा परिवार, थाने के बाहर शव रखकर किया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget