एक्सप्लोरर

Uttrakhand Weather: भारी बारिश के रेड अलर्ट पर जिला प्रशासन की तैयारी, सभी स्कूल बंद, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Pauri Heavy Rain: मौसम विभाग ने पौड़ी में आज रेड अलर्ट जारी किया है जिसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है. सभी विभागों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड (Uttarakand) के पौड़ी जिले (Pauri District) में प्रशासन ने भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी को लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. दरअसल पौड़ी जिले में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है. ऐसे में जिला प्रशासन यहां पूरी तरह से सतर्क हो गया है. भारी बारिश की संभावना पर जहां जिलाधिकारी ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं तो वहीं जर्जर और नदी के किनारे बसे भवनों को खाली करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
 
सभी विभागों को किया गया अलर्ट
बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए पौड़ी जिले की सभी तहसीलों समेत पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ टीम को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. जिलाधिकारी ने भूस्खलन की सम्भावित स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को बारिश के कारण बाधित होने वाली सड़कों को जल्द से जल्द जेसीबी की मदद से खुलवाने के भी अहम दिशा निर्देश दिए हैं, जबकि आपदा प्रबंधन विभाग को भारी बारिश के रेड अलर्ट पर पर चौकन्ना रहकर 24 घंटे आपदा संबंधी घटनाओं की सूचना एकत्रित करने के दिये गए हैं.
 
आपदा प्रबंधन का हेल्पलाइन नंबर
प्रशासन द्वारा आपदा की सूचना तत्काल देने के लिए फोन नंबर जारी किए हैं. लोग 01368-221840 को डायल कर आपदा कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दे सकते हैं. ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके और राहत बचाव दल को मौके पर भेजा जा सकें. जिलाधिकारी ने भारी बारिश के रेड अलर्ट पर चिन्हित हैलीपेड पर भी मुस्तैदी बढा दी है जबकि हर आवश्यक दिशा निर्देश मानसून का दायित्व संभालने वाले सभी विभागों को जारी किए हैं.
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट पर सभी विभागों को चौकन्ना कर दिया गया है. सभी विभाग अपनी अपनी तैनाती स्थल पर उपलब्ध रहेंगे, किसी भी अधिकारी का अवकाश अनुमान्य नहीं किया जाएगा. सभी तहसीलों में तहसीलदार और जो पटवारी अपने क्षेत्र में पट्टी या चौकी में उपलब्ध रहेंगे, पीडब्यूडी से सूची प्राप्त कर लिया गया है. जहां-जहां जेसीबी तैनात की जानी है उनके स्थानों को सुनिश्चित कर लिया गया है. सभी जेसीबी संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी. ताकि रास्तों को समय से खोला जा सके. चिकित्सा विभाग और ग्राम पंचायत अधिकारियों को भी निर्देश दे दिया गया है. जहां जल भराव होता है वहां विशेष रूप से सफाई के लिए टीमें तैनात होंगी. सभी लोगों को घर में ही रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं. 
 
ये भी पढ़ें- 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget