एक्सप्लोरर

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने रावत सरकार को घेरा,कहा-परिसंत्तियों के बंटवारे से जुड़े विवाद पर कुछ नहीं कर रही सरकार

उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट राज्य सरकार से बेहद खफा नजर आये. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े बड़े दावे कर रही है लेकिन हकीकत में उसने कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि यूपी-उत्तराखंड की परिसंपत्तियों के विवाद को जल्द निपटाना चाहिये.

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर हमला बोला है. उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कई सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों का मामला काफी समय से लंबित है, ऐसे में बीजेपी के पास इस समय अच्छा मौका है, जब उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बीजेपी की है और केंद्र में भी. ऐसे में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों का मामला बड़े आराम से सुलझाया जा सकता था. उन्होंने कहा कि 4 साल में उत्तराखंड और यूपी में बीजेपी की सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया. मात्र जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है. परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर की जाने वाली कार्रवाई अभी तक नहीं की गई जो दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ऐसे में भाजपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों के मामले को निपटा देना चाहिए.

केदारनाथ में व्यवस्थाओं की खुली पोल

जोत सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की केदारनाथ की यात्रा पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि दोनों मुख्यमंत्रियों के केदारनाथ जाने के लिए की जानी वाली व्यवस्था में भारी खामियां देखने को मिली है. मौसम विभाग ने पूर्व में अनुमान जताया था कि 16 और 17 नवंबर को ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है. ऐसे में सरकार द्वारा केदारनाथ में किये गए इंतजामों की पोल खुल गई है. उन्होने कहा कि दोनों मुख्यमंत्री भारी बर्फबारी के बाद केदारनाथ में फस गए, जिस कारण उनके कई कार्यक्रम भी स्थगित हुए. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री केदारनाथ में फंस सकते हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा? प्रदेश सरकार चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, लेकिन इस साल पहली बर्फबारी ने सरकार के सभी दावों की पोल खोल दी है.

जनता को गुमराह कर रहे हैं सीएम 

जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने गैरसैण पर 25 हजार करोड रुपए अगले 10 सालों में खर्च करने की घोषणा की, जबकि प्रदेश पहले से ही 50 हजार करोड़ के कर्ज में है. वह प्रदेश का साल भर का अनुमानित बजट 50 हजार करोड़ है. ऐसे में पैसा कहां से आएगा या अपने आप में बड़ा सवाल है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 2022 के चुनाव को लेकर घोषणाओं पर घोषण कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं, पर इससे कुछ होने वाला नहीं है, जनता सब जानती है.

4 सालों में त्रिवेंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया है. भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद बड़े भ्रष्टाचार में घिर गए हैं. उच्च न्यायालय द्वारा मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच के निर्देश तक दे डाले हैं, बेशक उत्तम न्यायालय से सीबीआई जांच पर रोक लगा दी हो परंतु जांच अभी खत्म नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज: बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती पटाखे से जली, 60 फीसदी तक झुलसी, दिल्ली किया जा सकता है शिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget