एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उधमसिंह नगर में 'लुटेरी दुल्हन गैंग' का भंडाफोड़, 6 सदस्य गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार

Uttarakhand News: उत्तरांखड के उधमसिंह नगर में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया. ये लुटेरी दुल्हन शादी के एक हफ्ते बाद ही जेवर और नगदी चुराकर फरार हो गई थी.

Uttarakhand News: उत्तरांखड के उधमसिंह नगर (Udham Singh Nagar) में लुटेरी दुल्हन गैंग (Looteri Dulhan Gang) का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस (Police) ने दुल्हन समेत इस गैंग में शामिल पति, मां और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है. ये मामला काशीपुर (Kashipur) के आईटीआई थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक लुटेरी दुल्हन का पति और सास भी इसमें शामिल थे और उसका पूरा साथ देते थे. पुलिस ने इस गैंग में शामिल सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  

पुलिस के हत्थे चढ़ा 'लुटेरी दुल्हन' का गैंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राजस्थान के जनपद झुंझुनू उदयपुर वाटी थाना गुढ़ागौड़ के अवतार सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि 19 सितंबर को उसने गूलरभोज निवासी रिया के साथ श्रीमाधोपुर जिला सीकर राजस्थान में उसने शादी की थी. शादी एक सप्ताह के अंदर ही 25 सितंबर की रात रिया जेवरात व पचास हजार की नकदी लेकर फरार हो गई. जब उसने बिचौलिए से इस बारे में बात की तो पता चला कि रिया का असली नाम सुहानी है. वो काशीपुर के हिम्मतपुर गांव की रहने वाली है. रिया पहले से ही शादीशुदा है और उसके पति का नाम बाबू है. 

UP News : PFI बैन पर केशव मौर्य बोले- देश विरोधी साजिश वाला कुचला जाएगा, यह नरेंद्र मोदी का नया भारत है 

ऐसे बनाया धोखाधड़ी का शिकार

शिकायत में अवतार सिंह ने बताया कि सुहानी ने अपने पति, मां रेखा, सिमरन, राजेन्द्र सिंह, अनूप तिवारी, पाल कौर, प्रवीण कुमार के साथ मिलकर उससे धोखाधड़ी से शादी की है. शादी से पहले उसे बताया गया था कि रिया के माता पिता का बचपन में ही देहान्त हो गया था. इस दौरान इन्होंने शादी का सामान देने के बहाने उससे 95 हजार रुपये खाते में डलवा लिए और 70 हजार रुपये नगद लिए और बाद में धोखे से उसकी शादी करवाई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 120बी, 417, 420, 468, 471 आईपीसी में नामजद मुकदमा दर्ज कर आईटीआई आशुतोष सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की.

दुल्हन समेत गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

मंगलवार को पुलिस टीम ने हिम्मतपुर से अभियुक्त सुहानी उर्फ रिया समेत उसकी मां रेखा, सिमरन, राजेन्द्र सिंह, बाबू और पंकज को गिरफ्तार कर लिया. वहीं अभियुक्त अनूप तिवारी, प्रवीण कुमार और पाल कौर फरार हैं. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सुहानी ने पति और मां के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने की नीयत से फर्जी दस्तावेज बनाकर झूठी शादी रचाई और मौका मिलते ही घर से जेवर और नगदी लेकर भाग आई. धोखाधड़ी के इस चक्कर में उसकी मां बची रहे इसके लिए उसने अपने पति चौखेलाल की तरफ से आईटीआई थाना में सुहानी की गुमशुदगी की झूठी शिकायत भी दर्ज कराई थी. पुलिस इस मामले की आगे की जांच में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- 

PFI Ban: पीएफआई बैन पर सीएम योगी बोले- 'यह न्यू इंडिया है, यहां आतंकवादी और अपराधी स्वीकार्य नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget