एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा से पहले स्वच्छता अभियान से जुड़े CM धामी, कैंचीधाम से किया सांस्कृतिक उत्सव का आगाज

Ramlala Pran Pratishtha: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के कैंचीधाम का दौरा किया. यहां उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा में हिस्सा लिया और भक्तों में प्रसाद वितरण भी किया.

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने रविवार को कैंचीधाम से प्रदेश में "सांस्कृतिक उत्सव" का शुभारंभ किया. उन्होंने कैंचीधाम और घोड़ाखाल मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर जन-जन को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया. सबसे पहले उन्होंने कैंचीधाम में श्री राम शिला की साफ-सफाई कर पूजा अर्चना की. फिर कैंचीधाम (Kainchidham) मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम भजन कार्यक्रम में भी शामिल हुए. कैंचीधाम में उन्होंने नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) की भी पूजा-अर्चना की.

सीएम धामी ने कैंचीधाम में आए भक्तों को प्रसाद वितरण किया. साथ ही दूसरे प्रदेशों से आए लोगों से सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक भी लिया. स्वच्छता अभियान में शामिल पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उनसे बातचीत की. सीएम धामी ने स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूह, ग्राम प्रधानों और पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. 

कैंचीधाम का मास्टर प्लान होगा तैयार
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 जनवरी ऐतिहासिक दिन होगा. इस दिन शुभ मुहूर्त में रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे, जो कि हमारे देश के लिए एक शुभ समय और संकेत है. लंबे वर्षों के इंतजार के बाद रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं. इस उपलक्ष्य पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जन सहभागिता से सांस्कृतिक उत्सव और समस्त धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है. आने वाले पांच दशकों को ध्यान में रखते हुए कैंचीधाम का मास्टर प्लान तैयार होगा.

कैंचीधाम में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने की तैयारी
सीएम धामी ने कहा कि अब कैंचीधाम की मान्यता वैश्विक पटल तक पहुंच पहुंच गई है. हर रोज कैंचीधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है. भक्तों की आस्था, भाव और आने वाले पांच दशकों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आकलन करते हुए सरकार कैंची धाम का मास्टर प्लान तैयार कर रही है. कैंचीधाम मास्टर प्लान से आने वाले समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी. 

ये भी पढ़ें-  UP School Closed: यूपी के इन जिलों के स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां, कड़ाके की ठंड के चलते लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget