एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, मंत्री समेत परिवार क्वारंटीन किया गया

उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. राज्य के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. इसे लेकर राज्य मंत्रिमंडल में हड़कंप मच गया है.

देहरादून, एजेंसी. उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी एवं पूर्व मंत्री अमृता रावत की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से राज्य मंत्रिमंडल में हड़कंप मच गया है. मंत्री के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम एक निजी लैब से मिली अमृता रावत की जांच रिपोर्ट में उनके कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है.

उन्होंने जानकारी दी कि अमृता रावत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमृता इससे पहले हरीश रावत सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. शर्मा ने बताया कि सतपाल महाराज और उनका परिवार घर में आइसोलेशन में कर दिया गया है.

मंत्री की पत्नी के कोरोना से पीड़ित होने से हड़कंप मच गया है क्योंकि मंत्री ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया था और इस दौरान अधिकारियों के साथ भी बैठकें करते रहे हैं. इसके साथ ही एहतियातन कदम उठाते हुये उनके पति सतपाल महाराज समेत संपर्क में आए 41 लोग चिह्नित किए गए हैं. सभी को क्वारंटाइन किया जा रहा है. इस बीच, उत्तराखंड में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 749 हो गयी है.

सतपाल महाराज का होगा कोरोना टेस्ट

उधर, पूर्व मंत्री अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कैबिनेट मंत्री महाराज के स्वजनों ने खुद पहल कर महाराज समेत संपर्क में आए स्वजनों व स्टाफ के 41 लोगों की सूची सौंपी है. पूर्व मंत्री अमृता रावत को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. कैबिनेट मंत्री महाराज की भी कोरोना जांच होगी. डीएम डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि अन्य लोगों की कांट्रेक्ट टेसिंग की जा रही है. प्राइमरी कांटेक्ट में आए लोगों को क्वारंटाइन करने के साथ ही इनकी कोरोना जांच होगी. इसके बाद सेंकेंडरी कांटेक्ट भी क्वारंटाइन होंगे.

पढ़ें.

लखनऊ: पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात का किया खुलासा, एनकाउंटर में धरे गये सभी आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्या होगा? संघ और विहिप पर क्यों टिकी हैं निगाहें
6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्या होगा? संघ और विहिप पर क्यों टिकी हैं निगाहें
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा, आरोपी अविनाश शुक्ला ने गर्लफ्रेंड को दिए थे पैसे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा, आरोपी अविनाश शुक्ला ने गर्लफ्रेंड को दिए थे पैसे
बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget