एक्सप्लोरर

Uttarkhand Election 2022: क्या उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने से बीजेपी को चुनाव में फायदा होगा? जानें- सर्वे के आंकड़े

Uttarkhand Elections: सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक 45 फीसदी लोग मानते हैं कि इससे बीजेपी को फायदा होगा. वहीं 40 फीसदी का मानना है कि बीजेपी को इससे नुकसान हो सकता है.

Uttarkhand Election 2022: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अगले साल 2022 में विधानसभा का चुनाव होना है. बीते 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस था. उत्तराखंड नें अपने 21 साल की यात्रा में 11 मुख्यमंत्रियों को सहयात्री के रूप में देखा है. यानि एक मुख्यमंत्री को औसतन दो साल भी नहीं मिले. अगर 2002 से 2007 तक के नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल को हटा दें तो 16 साल में 10 मुख्यमंत्री इस राज्य को मिले. बीते साढ़े चार साल में तो बीजेपी ने तीन मुख्यमंत्री बदल दिए. अब ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि उत्तराखंड चुनाव पर इसका क्या असर होगा.

इसी सवाल का जवाब जानने के लिए आपके चैनल एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर जनता का मन टटोला है. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक 45 फीसदी लोग मानते हैं कि इससे बीजेपी को फायदा होगा. वहीं 40 फीसदी का मानना है कि बीजेपी को इससे नुकसान हो सकता है.

क्या मुख्यमंत्री बदलने से बीजेपी को चुनाव में फायदा होगा?

फायदा- 45 %
नुकसान- 40 %
कह नहीं सकते- 15%

बता दें कि इस समय उत्तराखंड में बीजेपी (BJP) की सरकार है और कांग्रेस (Congress) वहां की मुख्य विपक्षी पार्टी है. साल 2000 में राज्य बनने के बाद से उत्तराखंड में अबतक 4 विधानसभा चुनाव कराए गए हैं. पहला चुनाव 2002 और पिछला चुनाव 2017 में कराया गया था. उत्तराखंड की विधानसभा में 70 सीटें हैं. बीजेपी ने पिछला चुनाव सभी 70 सीटों पर लड़ा था. उसने 57 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए 46.51 फीसदी वोट अपने नाम किए थे. वहीं मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने भी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था. लेकिन वह केवल 11 सीटें ही जीत पाई थी. 2 सीटें निर्दलियों ने जीती थीं. 

नोट- एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने पांच चुनावी राज्यों का मूड जाना है. इस सर्वे में 107000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे 9 अक्टूबर 2021 से 11 नवंबर के बीच किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस पांच फीसदी है.

यह भी पढ़ें-

बरेली: स्मैक तस्करों के खिलाफ पुलिस और BDA लगातार कर रही कार्रवाई, अब ड्रग तस्कर इस्लाम के अवैध भवन पर चला बुल्डोज

Gold Silver Price in UP Today: आज फिर सोने-चांदी की कीमतें बढ़ीं, लखनऊ में आज सोने-चांदी का ये है भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget