एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Accident: सुरंग में फंसे मजदूरों के परिजनों से CM धामी ने की मुलाकात, कहा- 'मुसीबत की घड़ी में सरकार आपके साथ'

Silkyara Tunnel Collapse: उत्तरकाशी में सुरंग हादसे के बाद राहत अभियान चलाया जा रहा है. दिवाली के दिन से फंसे मजदूरों की जंग लंबी होती जा रही है. मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों को आश्वासन दिया है.

Uttarkashi Tunnel Accident: दिवाली के दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों की जंग जारी है. बाहर निकाले जाने की प्रतिक्षा कर रहे मजदरों का इंतजार लंबा होता जा रहा है. मजदूरों के परिजन बेटे की सलामती की दुआ कर रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सरकार की तरफ से परिजनों को हर मुमकिन मदद करने का ऐलान किया है. रविवार को धामी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सिलक्यारा में बचाव अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उन्होंने सुरंग में फंसे मजदूरों के परिजनों से भेंट कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.

केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ उत्तरकाशी पहुंचे CM धामी

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार एक अधिकारी की तैनाती करने जा रही है. अधिकारी दूसरे राज्यों के अधिकारियों से संपर्क और समन्वय बनाने का काम करेंगे. मजदूरों के परिजनों को भी अपडेट मिलने में आसानी होगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने परिजनों के आवागमन, प्रवास और जरूरी देखभाल का इंतजाम किया है. बेटों का हालचाल जानने के लिए उत्तरकाशी आने वाले परिजनों को कठिनाई नहीं होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों का मनोबल बनाए रखने के लिए मनोचिकित्सक से काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है.

सुरंग में फंसे मजदूरों के परिजनों को क्या दिया आश्वासन 

अधिकारियों को परिजनों का मनोबल बनाए रखने के लिए भी मनोचिकित्सक से काउंसलिंग कराने की हिदायत दी गई है. उन्होंने कहा कि श्रमिकों के परिजनों का आवागमन, भोजन, आवास और मोबाइल रिचार्ज का खर्च उत्तराखंड सरकार उठाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा, “आपदा की घड़ी में सभी को मजदूरों और परिजनों का हौसला बनाए रखना है.” धामी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता सुरंग में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने की है. रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा प्रधानमंत्री कार्यालय से की जा रही है. 

Mathura News: सीएम योगी ने बांके बिहारी मंदिर में की पूजा, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां का लिया जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget