एक्सप्लोरर

हादसे को न्यौता दे रहा है उत्तरकाशी का ये इंटर कॉलेज, कक्षाओं में बैठने से लगता है डर, खुले मैदान में पढ़ने को मजबूर बच्चे

सरकार अच्छी शिक्षा के लिये तमाम सुविधाओं के दावे करती है, लेकिन ये जमीनी हकीकत से काफी दूर नजर आते हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी का राजकीय इंटर कॉलेज का भवन दयनीय स्थिति में है.

उत्तरकाशी: सूबे की डबल इंजन सरकार सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए प्रत्येक ब्लॉकों में मॉडल स्कूल खोलने जा रही है. इसके अलावा सरकारी विद्यालयों में सभी सुविधाओं से लैस करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इन सब दावों की हकीकत जनपद का राजकीय इंटर कॉलेज साल्ड बयां कर रहा है. जहां पर पिछले 10 सालों से छात्र-छात्राएं खुले मैदान में पढ़ने को मजबूर हैं. इसके पीछे कारण है, करीब 40 से 50 साल पुराने बने भवन जो की अब हादसों को न्यौता दे रहे हैं.

बच्चों को स्कूल आने से लगता है डर

इतना ही नहीं, पुराने भवनों की छतों पर घास उग आई है. छात्रों का कहना है कि बर्फबारी और बरसात के दौरान वह स्कूल आने से वह डरते हैं. वहीं, आज तक बैठने के लिए कक्षाएं नहीं बन पाई हैं. जिस कारण बरसात और बर्फबारी के दौरान एक ही कमरे में दो से तीन कक्षाओं के बच्चे बैठाये जाते हैं. जिससे जीर्ण शीर्ण भवनों में किसी भी घटना की आशंका से बच्चों के मन में डर बना रहता है.

जिला मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर राजकीय इंटर कॉलेज

राजकीय इंटर कॉलेज साल्ड जनपद मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. उसके बाद भी शासन और प्रशासन के कानों तक आज तक करीब 6 गांव के इन 200 बच्चों की समस्या नहीं पहुंची है. अभिभावक संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नेगी और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरत सिंह नेगी का कहना है कि 13 साल पहले स्कूल के नए भवन का निर्माण शुरू हुआ था. लेकिन वह निर्माण कार्य तीन साल चलकर पिछले 10 सालों से बंद पड़ा हुआ है. जहां एक तरफ जीर्णशीर्ण पुराने भवनों के चलते उनके बच्चे खुले मैदान में पढ़ने को मजबूर हैं.

नौनिहालों के जीवन के साथ हो रहा है खिलवाड़

वहीं, दूसरी और नया निर्माणधीन भवन पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है. स्थिति इतनी दयनीय है कि नए और पुराने भवनों के कमरों और छतों पर घास उग आई है. शासन प्रशासन को कई बार लिखित देने के बावजूद भी उनके नौनिहालों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि नए स्कूल भवन निर्माण और जीर्णशीर्ण भवनों को ठीक कराने के लिए शासन और प्रशासन को कई बार लिखित भी दिया जा चुका है. उसके बावजूद भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रही है. अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं. अभिभावकों का कहना है कि अगर अब शासन प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो आगामी सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा और उसके बाद भी कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा. जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी.

ये भी पढ़ें.

पीएम आवास में घपलेबाजी, प्रमाण पत्र किसी और को, घर मिला दूसरे को, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा नेताओं का संग्राम, अखिलेश ने चंडीगढ़ का किया जिक्र
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा नेताओं का संग्राम, अखिलेश ने चंडीगढ़ का किया जिक्र
INDIA Bloc मार्च की अनोखी तस्वीर, सपा की लाल टोपी पहने नजर आए बंगाल के सांसद
INDIA Bloc मार्च की अनोखी तस्वीर, सपा की लाल टोपी पहने नजर आए बंगाल के सांसद
सपा के तीसरे उम्मीदवार न उतारने पर RLD का तंज, कहा- 'ताकत देख ली होगी'
सपा के तीसरे उम्मीदवार न उतारने पर RLD का तंज, कहा- 'ताकत देख ली होगी'
'अपने पंसद के शख्स के साथ बेटी...', परिजनों की याचिका पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
'अपने पंसद के शख्स के साथ बेटी...', परिजनों की याचिका पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा नेताओं का संग्राम, अखिलेश ने चंडीगढ़ का किया जिक्र
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा नेताओं का संग्राम, अखिलेश ने चंडीगढ़ का किया जिक्र
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Embed widget