एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Accident: 'अब थोड़ी उम्मीद जगी है', टनल में फंसे मजदूरों का वीडियो सामने आने पर बोले परिजन

Uttarkashi News: उत्तरकाशी की टनल में फंसे मजदूरों का दसवें दिन वीडियो सामने आया है. जिसके बाद परिजनों ने खुशी जताते हुए कहा कि एक उम्मीद की किरण जगी है. टनल 41 मजदूर फंसे हुए हैं.

Uttarkashi Tunnel Video: उत्तरकाशी टनल हादसे (Uttarkashi Tunnel Accident) में बीते दस दिनों से फंसे मजदूरों का वीडियो सामने आया है. वीडियो में सभी सकुशल दिखाई दे रहे हैं. वीडियो जारी होने के बाद मजदूरों के परिजन काफी खुश नजर आ रहे हैं. मजदूरों के परिजनों ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वीडियो सामने आने से एक उम्मीद की किरण जगी है. 

फंसे हुए श्रमिकों में से एक की पत्नी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि उनके पति की वीडियो ने उन्हें आशा दी है कि वे जल्द ही बाहर निकलेंगे. अब उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही बचा लिया जाएगा. घटनास्थल पर कई मजदूरों के परिजन मौजूद हैं जो अपने लोगों के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं.

पाइप के जरिये डाला गया था कैमरा 
उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए सरकार युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है. सुरंग के अंदर मलबे में से एक छह इंच चौड़ी पाइपलाइन डाली गई, जिसके जरिए मजदूरों के लिए खाने-पीने की सामग्री पहुंचाई जा रही है. उसी पाइप के जरिये कैमरा भी डाला गया था. जिससे वीडियो सामने आया है. जिसमें ये देखा जा सकता है कि मजदूर किन हालातों में सुरंग में पिछले दस दिनों से रह रहे हैं.

वर्टिकल सुंरग के जरिए रास्ता बनाने की कोशिश
टनल में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत तमाम एजेंसियों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है. मजदूरों को टनल से बाहर निकालने के लिए सभी विकल्पों पर एकसाथ काम किया जा रहा है. सुरंग के ऊपर पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में वर्टिकल ड्रिलिंग के जरिए मशीन से रास्ता बनाने की कोशिश की जा रही है.  

12 नवंबर को धंस गई थी टनल 
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 12 नवंबर दिवाली के दिन सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल धंस गई थी. जिसके कारण टनल के अंदर काम कर रहे 4 मजदूर फंस गए. मजदूरों को बचाने के लिए सरकार की तमाम एजेंसियां राहत बचाव कार्य में जुट हुई है. 

ये भी पढे़ं: UP Politics: 'अखिलेश ने क्रिया-कर्म किया, अंतिम संस्कार अरविंद केजरीवाल करेंगे', I.N.D.I.A पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget