एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी में भूकंप की अफवाह से मचा हड़कंप, लोगों ने खुले आसमान के नीचे बिताई रात, FIR दर्ज

Warthquake Rumors in Uttarkashi: उत्तरकाशी में भूकंप को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने देर रात लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है.

Uttarkashi News Today: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बीते कुछ दिनों से आ रहे लगातार भूकंप के झटकों के कारण लोग पहले से ही डरे हुए थे, लेकिन शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह ने उनकी चिंता को और बढ़ा दिया. किसी अज्ञात शरारती तत्व ने सोशल मीडिया पर यह झूठी खबर फैला दी कि आधी रात के बाद एक बड़ा भूकंप आने वाला है. देखते ही देखते यह अफवाह व्हाट्सएप ग्रुपों और फेसबुक पर आग की तरह फैल गई, जिससे घबराए लोग आधी रात को घर छोड़कर खुले आसमान के नीचे जमा हो गए.

भूकंप की इस अफवाह का असर पूरे नगर क्षेत्र में देखा गया. लोग अपने परिवार, बुजुर्गों और बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थानों की तलाश में निकल पड़े. कई लोग खुले मैदानों में जाकर ठहर गए तो कुछ लोग खेतों में जमा हो गए. गंगोरी क्षेत्र के लोग खेतों में पहुंचे, भैरव चौक के निवासियों ने अन्नपूर्णा मंदिर में शरण ली, जबकि मुख्य बाजार के लोग रामलीला मैदान में इकट्ठा हो गए. कड़ाके की ठंड होने के बावजूद लोगों ने पूरी रात जागकर बिताई. ठंड से बचने के लिए कई स्थानों पर लोगों ने अलाव जलाकर रतजगा किया.

अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील
जैसे ही प्रशासन को इस अफवाह की जानकारी मिली, तत्काल सोशल मीडिया के आधिकारिक हैंडल से इसे फर्जी बताया गया. प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत स्रोतों से मिली जानकारी पर भरोसा करें. साथ ही अधिकारियों ने लोगों को भूकंप से बचाव के लिए जारी की गई सरकारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी.

हालांकि, अफवाह के कारण लोग सुबह तीन से चार बजे तक खुले आसमान के नीचे ही रहे. जब काफी देर तक कोई भूकंप नहीं आया, तब जाकर लोगों का डर कुछ हद तक कम हुआ और वे वापस अपने घरों को लौटे.

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. नगर कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इस अफवाह के स्रोत का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस ने दी चेतावनी
इस संबंध में एसपी सरिता डोबाल ने कहा, "शहरवासियों से अपील है कि वे झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी आपातकालीन सूचना के लिए प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी लें. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी."

गौरतलब है कि उत्तरकाशी क्षेत्र में बीते कुछ समय से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं, जिससे लोग पहले ही चिंतित हैं. हाल ही में आए कुछ हल्के झटकों ने लोगों में भय पैदा कर दिया था और इस डर का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्वों ने अफवाह फैला दी.

शरारती तत्व फैला रहे अफवाह!
विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन में आते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार हल्के झटके आना बड़े भूकंप की संभावना को कम कर सकता है, लेकिन फिर भी लोगों को सतर्क रहना चाहिए.

उत्तरकाशी पुलिस और प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास न करें और घबराने की बजाय सतर्कता बरतें. साथ ही अगर किसी को अफवाह फैलाने वालों की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

ये भी पढ़ें: यूपी में इन 5 छोटे शहरों में चलेगी लाइट मेट्रो, बजट मिलने के बाद जगी उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget