एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather Updates: उत्तराखंड में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, सर्तक रहने की सलाह, पिथौरागढ़ में स्कूल बंद

Uttarakhand Weather Updates: मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों भारी बारिश की संभावना जताई है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है.

Uttarakhand Weather Updates 07 October 2022: शुक्रवार को उत्तराखंड (Uttarakhand) के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. मौसम केंद्र देहरादून (Mausam Kendra Dehradun) के मुताबिक कुमाऊं मंडल के जिलों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यंत बारिश की संभावना है, जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा गढ़वाल मंडल के जिलों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों भारी बारिश को लेकर येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें- Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड में मुख्य आरोपी के पिता पर बोले हरक सिंह रावत- बेटे के एडमिशन के लिए बनाया दबाव

जान-माल की हानि की आशंका

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य मे कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल की हानि हो सकती है. इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका है. मौसम विभाग की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है कि गर्जन के दौरान बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहे. वहीं गर्जन के दौरान जानवरों को बाहर न बांधे. दूसरी तरफ छोटी नदी-नालों के पास रहने वाले लोगों और बस्तियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

पिथौरागढ़ में स्कूल किए गए बंद

दूसरी तरफ बारिश की वजह से संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों, राजमार्गों में अवरोध और कटाव होने का अनुमान है. इसके अलावा कुछ स्थानों पर नालों और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी, साथ ही निचले इलाकों में जलजमाव होने की संभावना है. इस बीच राज्य के कई प्रमुख नदियों में जलस्तर बढ़ने का अनुमान है. इस बीच पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीएम आशीष चौहान ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों में 7 अक्टूबर को अवकाश घोषित कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Avalanche Accident: उत्तरकाशी में अब तक बरामद किए गए 16 शव, डीएम ने दी राहत-कार्य पर यह जानकारी

मनोज कुमार (मुकुल) इस वक्त abp न्यूज में बतौर एक्जक्यूटिव प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. मनोज abp न्यूज के संपादकीय विभाग में बीते 17 सालों से जुड़े हैं. abp न्यूज पर 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' से लेकर 'कौन बनेगा प्रधानमंत्री' जैसे हिट शो मनोज के नेतृत्व में सफल रहे हैं. चुनाव मतलब abp न्यूज के लिए पर्दे के पीछे से काम करने वाले प्रमुख चेहरों में से इनका नाम लिया जाता है. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले इन्होंने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) के हिंदी विभाग से मास मीडिया में PG डिप्लोमा का कोर्स किया है. मनोज बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहे हैं. उत्तर भारत खासकर हिंदी क्षेत्र की राजनीति पर अच्छी पकड़ रखते हैं. साल 2015, 2020 के बिहार चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मनोज के लिखे लेख काफी चर्चित रहे हैं. 2020 के बिहार चुनाव नतीजों का इनका अनुमान सटीक रहा था. मनोज राजनीति, चुनाव विश्लेषण, समाज, ग्रामीण समस्या जैसे संजीदा मसलों के हल में रूचि रखते हैं और इन मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget