एक्सप्लोरर

Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग की ताजा अपडेट

Uttarakhand: उत्तराखंड में एक बार फिर से गर्मी अपने तेवर तीव्र कर सकती है. आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना कर पड़ सकता है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बीते दो हफ्तों से मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी थी. बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने मैदानों से लेकर पहाड़ों तक ठंडक का अहसास कराया, जिससे आमजन को सुकून मिला. लेकिन रविवार को आसमान पूरी तरह साफ हो गया और चटक धूप के साथ गर्मी ने फिर से दस्तक दी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार इजाफा होगा, जिससे गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाएगी.

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, 12 से 15 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा. खासकर मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप लोगों को खासा परेशान कर सकती है. हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों पर नहीं पड़ेगा.

रविवार को देहरादून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप रही, जिससे गर्मी का अहसास तीव्र हो गया. हालांकि शाम होते-होते हल्की हवाएं चलने से मौसम कुछ सुहाना जरूर हुआ, लेकिन दिनभर की गर्मी ने लोगों को बेहाल किया. वहीं पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही से मौसम सुहावना बना रहा, जिससे वहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

प्रदेश में दर्ज किए गए तापमान (डिग्री सेल्सियस):
देहरादून: अधिकतम 35.4, न्यूनतम 19.6

पंतनगर: अधिकतम 37.4, न्यूनतम 22.6

मुक्तेश्वर: अधिकतम 18.5, न्यूनतम 11

नई टिहरी: अधिकतम 23.6, न्यूनतम 12.2

विशेषज्ञों का मानना है कि मई के मध्य तक तापमान में लगातार वृद्धि हो सकती है. तेज धूप के कारण खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से दिन के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सिर ढककर बाहर जाने की अपील की है. फिलहाल उत्तराखंड में गर्मी के तेवर शुरू हो चुके हैं और आगामी दिनों में इसके और तीव्र होने की संभावना है. ऐसे में आमजन को चाहिए कि वे सतर्क रहें और मौसम के बदलाव के अनुसार अपनी दिनचर्या को ढालें.

ये भी पढ़ें : सीएम योगी का बड़ा तोहफा, प्रदेश में एकसाथ खुलेंगे 71 नए कॉलेज, इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी में खुश नहीं हैं अरुण गोविल? अखिलेश यादव के करीबी सांसद के दावे ने बढ़ा दी हलचल
बीजेपी में खुश नहीं हैं अरुण गोविल? अखिलेश यादव के करीबी सांसद के दावे ने बढ़ा दी हलचल
कार्डियक अरेस्ट के बाद राजेंद्र चौधरी की अभी कैसी है तबीयत? अखिलेश यादव ने दिया अपडेट
कार्डियक अरेस्ट के बाद राजेंद्र चौधरी की अभी कैसी है तबीयत? अखिलेश यादव ने दिया अपडेट
राम मंदिर मामले में होंगी और गिरफ्तारियां? कर्मचारियों ने महीनों से नहीं निकाली सैलरी, चैट्स रिकवर करेगी पुलिस
राम मंदिर मामले में होंगी और गिरफ्तारियां? कर्मचारियों ने महीनों से नहीं निकाली सैलरी, चैट्स रिकवर करेगी पुलिस
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया प्लान, जनेश्वर मिश्र की जयंती के जरिए ब्राह्मणों को साधने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया प्लान, जनेश्वर मिश्र की जयंती के जरिए ब्राह्मणों को साधने की तैयारी

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BAT- BMS Chinese App: ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत; क्या टीम इंडिया करेगी अमल?
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget