एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather News: पहाड़ से मैदान तक चटख धूप, मंगलवार से बदलेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है.

Uttarakhand Weather News:  उत्तराखंड में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक चटख धूप और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है. खासकर रविवार को दून समेत कई क्षेत्रों में तेज धूप और उमस के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन मंगलवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं.

राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान रविवार को 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक तापमान है. यह सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक है. यही स्थिति हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी और पौड़ी जैसे अन्य जिलों में भी देखने को मिली. वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारा तेजी से चढ़ रहा है, जिससे वहां भी गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है.

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है. मंगलवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होगा, जिससे मौसम में परिवर्तन की संभावना है. इसके प्रभाव से पर्वतीय इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की आशंका है. कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

रायपुर में जमीन बेचने के नाम पर 70-80 लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी, एसआईटी की जांच में हुआ खुलासा

दोपहर होते-होते धूप की तपिश बढ़ गई
रविवार को दून में सुबह से ही तेज धूप खिली रही. दोपहर होते-होते धूप की तपिश इतनी बढ़ गई कि लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया. गर्मी से बचने के लिए लोग छायादार स्थानों, पार्कों और ठंडी चीजों का सहारा लेते नजर आए. व्यापारिक क्षेत्रों और बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा छाया रहा.

मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे दोपहर के समय तेज धूप से बचें और अधिक समय तक सीधे धूप में रहने से परहेज करें. इसके अलावा मंगलवार से संभावित मौसम परिवर्तन को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

गर्मी की यह दस्तक संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget