एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: इन 5 जिलों में होगी झमाझम बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. पहाड़ी इलाकों में आने वाले कुछ दिनों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट हो सकती है. IMD ने मौसम लेकर चेतावनी जारी की है.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पर्वतीय इलाकों में जहां ठंड का असर बना हुआ है, इसके उलट मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है. इसके साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है. 

इन जिलों येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी गया है. स्थानीय प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

राजधानी देहरादून में भी आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, 16 मार्च को उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. ठंडी हवाओं के कारण पर्वतीय इलाकों में तापमान में और गिरावट आ सकती है. इसके अलावा बारिश और बर्फबारी के कारण कई मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

IMD ने दी बर्फबारी की चेतवानी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में मौसम और अधिक खराब हो सकता है. विभाग ने 17 मार्च को भी प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है. 16 मार्च को चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बर्फबारी होने के आसार हैं. इन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ सकती है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ सकती है और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. बारिश और बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. विशेष रूप से चारधाम यात्रा मार्ग और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है.

प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तराखंड प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम की इस चेतावनी को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को अनावश्यक यात्रा न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. इसके अलावा, ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि बर्फबारी और बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम अस्थिर बना रहेगा. 16 और 17 मार्च को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी.

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है. पांच जिलों में भारी बारिश और ठंडी हवाओं के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है. पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम अस्थिर बना रहेगा, जिससे लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी.

ये भी पढ़ें: Aligarh News: गोलियों की तड़तड़ाहट से हुई अलीगढ़ की सुबह, युवक को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, CCTV फुटेज आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget