एक्सप्लोरर

बदरीनाथ की चोटियां बर्फविहीन, मौसम की बेरुखी ने बढ़ाई मौसम वैज्ञानिकों और पर्यावरणविदों की चिंता

Dehradun News: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में इस बार मौसम का रुख बदला-बदला नजर आ रहा है. बर्फबारी की कमी ने न केवल स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ाई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में इस बार मौसम का रुख बदला-बदला नजर आ रहा है. हर साल नवंबर तक हिमाच्छादित रहने वाली बदरीनाथ की ऊंची चोटियां इस बार बर्फविहीन हैं. बर्फबारी की कमी ने न केवल स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ाई है, बल्कि पर्यावरणविदों और मौसम विज्ञानियों के लिए भी यह एक चिंताजनक संकेत है.

पिछले कुछ वर्षों तक नवंबर के मध्य तक बदरीनाथ और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो जाती थी. ऊंची चोटियां बर्फ से ढक जाती थीं और निचले इलाकों में भी बर्फ की हल्की परत दिखाई देने लगती थी, लेकिन इस साल, नवंबर बीत जाने के बावजूद बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियां बर्फ से खाली हैं. धाम में रात के समय तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा है. हालांकि, बर्फबारी न होने से मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है. दिन के समय निर्माण कार्य जारी रहते हैं, लेकिन दोपहर के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

दूर-दूर तक बर्फबारी के कोई संकेत नहीं
बदरीनाथ धाम में चल रही मास्टर प्लान महायोजना में लोक निर्माण विभाग (पीआईयू) के 500 मजदूर और 25 इंजीनियर कार्यरत हैं. पीआईयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल ने बताया कि इस बार दूर-दूर तक बर्फबारी के कोई संकेत नहीं हैं. ऊंची चोटियां पूरी तरह बर्फविहीन हैं. यदि मौसम का यही मिजाज रहा तो दिसंबर में भी निर्माण कार्य जारी रहेगा. मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम को आधुनिक और भव्य रूप देने के लिए कई योजनाओं पर काम हो रहा है. बर्फबारी न होने से इन कार्यों की गति में कोई बाधा नहीं आई है, जो निर्माण दल के लिए सकारात्मक पहलू है.

बदरीनाथ धाम से 15 किमी दूर स्थित सतोपंथ ट्रेक पर भी बर्फ के दर्शन कम ही हो रहे हैं. आमतौर पर नवंबर के अंतिम सप्ताह तक यहां निचले इलाकों तक बर्फ जम जाती थी. वहीं, हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी का अभाव देखा जा रहा है. गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि पहली बार शीतकाल में हेमकुंड साहिब की पहाड़ियों पर बर्फ नहीं दिखाई दे रही है. हालांकि, झील ठंड के कारण जम गई है.

बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि धाम में बर्फबारी का अभाव चिंताजनक है. पिछले चार महीने से बारिश और बर्फबारी बिल्कुल नहीं हुई है. बर्फबारी से न केवल मौसम में निखार आता है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहता है.

ये भी पढे़ं: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने दोहराई सनातन बोर्ड के गठन की मांग, काशी में दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget