एक्सप्लोरर

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख का ऐलान, इस दिन से गैरसैंण में चलेगा सत्र

Uttarakhand Assembly Monsoon Session: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर शुक्रवार (2 अगस्त) की शाम को शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं. सत्र का आयोजन  गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में किया जाएगा.

Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है. उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से 23 अगस्त तक गैरसैंण में चलेगा. उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर शुक्रवार (2 अगस्त) की शाम को शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं. जिसके अनुसार इस सत्र का आयोजन गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में किया जाएगा.

बता दें कि बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में सत्र का समय व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था. तभी से सत्र संपन्न कराने की तैयारी चल रही थी और शुक्रवार को सीएम धामी ने तारीख तय कर दी. शासन की तरफ से जारी हुए आदेश के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 21 अगस्त (बुधवार) को अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखा जाएगा. इसके साथ ही इस दिन औपचारिक कार्य और विधायी कार्य होंगे. वहीं 22 अगस्त (गुरुवार) को विधायी कार्य और 23 अगस्त (शुक्रवार) को विधायी कार्य और असरकारी कार्य होंगे.

इससे पहले विधानसभा मानसून सत्र आहूत किए जाने को लेकर 18 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक के दौरान चर्चा की गई थी. हालांकि तब सत्र की तारीख औक जगह पर बात नहीं बन सकी थी. हालांकि अब साफ हो गया है कि उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 से 23 अगस्त तक गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में किया जाएगा. 

धामी सरकार को कई मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष

वहीं विपक्ष भी उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान धामी सरकार को कई मुद्दों को लेकर घेरने की रणनीति बनाने में जुटा हुआ है. विपक्ष सरकार को राज्य में बाढ़ और आपदा से प्रभावित हुए लोगों को लेकर भी सरकार को घेर सकता हैं. वहीं धामी सरकार के कांवड़ यात्रा के रूट को लेकर लिए गए फैसले पर भी विपक्ष विधानसभा में हमलावर नजर आ सकता है.

उत्तराखंड में बारिश बनी आफत, अबतक 13 लोगों की मौत, तस्वीरों में देखें देवभूमि में तबाही का मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget