एक्सप्लोरर

UttaraKhand: उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश

UttaraKhand News: उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक के रैथल से करीब 8 से 9 किलोमीटर पर दयारा बुग्याल स्थित है. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ट्रैकिंग रूटों के साथ ही बुग्याल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया है.

UttaraKhand News: उत्तरकाशी में (Uttarkashi) समुद्र तल से 3639 मीटर की ऊंचाई और भटवाड़ी ब्लॉक (Bhatwari Block) के रैथल से करीब 8 से 9 किलोमीटर पर दयारा बुग्याल (Dayara Bugyal) स्थित है. यहां शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पैदल चलकर ट्रैकिंग रूटों के साथ ही दयारा बुग्याल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया. जिलाधिकारी ने पर्यटक रूटों के मार्गों पर साफ-सफाई रखने और मार्गों के विभिन्न स्थानों पर विश्राम स्थलों के बेहतर रखरखाव को लेकर वन महकमें के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

क्या बोले जिलाधिकारी
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि प्राकृतिक नैसर्गिकता से भरपूर प्रसिद्ध दयारा बुग्याल पर्यटन के मानचित्र पर विशेष स्थान रखता है. पर्यटन के क्षेत्र में दयारा बुग्याल को विकसित किए जाने के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगें. जिलाधिकारी ने दयारा बुग्याल और बार्सू ट्रैक रूटों का स्थलीय निरीक्षण भी किया. उन्होंने कहा कि ट्रैक रूटों में जिन-जिन जगहों पर भूस्खलन संभावित स्थान से मार्ग खराब हो रखे हैं. जिला योजना में उन कार्यों को प्रस्तावित करके पूर्ण किया जाएगा.

दिए ये निर्देश
जिलाधिकारी ने वन क्षेत्राधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बार्सू एवं रैथल पर्यटक रूटों पर स्वच्छता बनाए रखने को लेकर विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड भी लगाएं. जिलाधिकारी ने बार्सू से 4 किमी दूरी पर स्थित बरनाला में हैदराबाद से आए प्रशिक्षु आईपीएस, आईएफएस, आईडीईएस, आईआरएसों से भी मुलाकात की और उन्हें उत्तरकाशी के प्रमुख पर्यटक ट्रैक रूटों की जानकारियों बारे में अवगत कराया. जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षुओं से कहा कि प्राकृति का आनंद अवश्य लें और पर्यटक रूटों पर साफ-सफाई में अपनी सहभागिता भी बनाए रखें.

ये भी पढ़ें:

Ghazipur News: पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति पर फिर हुई कार्रवाई, तीन करोड़ से ज्यादा का प्लॉट जब्त

UP News: राहुल गांधी के गठबंधन वाले बयान पर मायावती ने दिया जवाब, कहा- अपना बिखरा घर संभाल लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget