एक्सप्लोरर

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में ट्रॉली से नदी पार करते समय हादसा, 15 साल की बच्ची तेज धारा में बही, तलाशी में जुटी SDRF

Uttarkashi News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में नदी पार करते एक 15 साल की लड़की तेज धारा में बह गई. सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की ने मौके पर पहुंच किशोरी की तलाश शुरु कर दी.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के तहसील मोरी अंतर्गत ग्राम भकंवाड़ में सोमवार (8 सितंबर) सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां टोंस नदी पर लगी ट्रॉली से नदी पार करते समय एक 15 वर्षीय किशोरी का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी की तेज धारा में बह गई.

जानकारी के अनुसार, सबीना (15), पुत्री यासीन, अपनी मौसी मेमना के साथ नदी पार कर रही थी. इसी दौरान अचानक ट्रॉली असंतुलित हो गई, जिससे सबीना नीचे गिर पड़ी और बहाव में बह गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी की तलाश शुरू कर दी.

हालांकि, नदी का तेज बहाव तलाशी अभियान में बाधा बना हुआ है. स्थानीय लोग भी टीम के साथ तलाश में जुटे हैं. घटना के बाद से गांव में शोक और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से टोंस नदी पार करने के सुरक्षित साधन उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

लोगों ने प्रशासन से की थी ये मांग 

स्थानीय लोगो ने इस नदी पर एक पुल बनाने की मांग शासन से की थी लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी की कार्यवाही नहीं हो पाई ये कोई केवल इस जगह की बात नहीं अभी भी प्रदेश में कई जगह ऐसी है जहां ट्रॉली के माध्यम से नदी पार की जाती है आज हुए हादसे से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि टोंस नदी पर कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन दिए जाते रहे हैं. यदि समय रहते इस जगह पर पुल का निर्माण किया गया होता तो आज एक मासूम बच्ची की जान जोखिम में न पड़ती.

ऐसी घटनाओं पर विशेषज्ञों का क्या मानना है?

विशेषज्ञों का भी मानना है कि सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए आवागमन की सुरक्षित व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है. खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए ट्रॉली से नदी पार करना खतरनाक साबित हो रहा है.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही टोंस नदी पर स्थायी पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. फिलहाल, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लापता किशोरी की तलाश में जुटी हैं और गांव में मातम पसरा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget