एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उधम सिंह नगर में इस्पात फैक्ट्री की भट्टी में विस्फोट, गर्म तरल पदार्थ गिरने से पांच मजदूर झुलसे

Uttarakhand News: बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रोजाना की तरह ही बुधवार को भी मजदूर अपना काम कर रहे थे. तभी अचानक ही फैक्ट्री की भट्टी में ज़ोरदार धमाका हो गया.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में उस वक़्त एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक सरिया फैक्ट्री में भट्टी के पास काम कर रहे मजदूरों पर भट्टी से गर्म तरल पदार्थ गिर गया. इस हादसे में फैक्ट्री में काम करने वाले पांच मज़दूर बुरी तरह से झुलस गए. जिसके बाद हड़कंप मच गया. सभी घायलों को तत्काल फ़ैक्ट्री प्रबंधन पास के अस्पताल में ले गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. 

ये घटना बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी के निकट ग्राम पिपलिया में स्थित उत्तरांचल इस्पात फैक्ट्री में हुई. रोज़ाना की तरह ही बुधवार को भी मज़दूर अपना काम कर रहे थे. तभी अचानक ही फैक्ट्री की भट्टी में ज़ोरदार धमाका हो गया. इस धमाके साथ भट्टी से गर्म तरल पदार्थ भी निकला जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए. इसके बाद कर्मचारी जान बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगी और वहां अफ़रा-तफरी का माहौल बन गया. 

इस विस्फोट के बाद वहां मौजूद किशोरी (35 वर्ष), शिवचरण (40 वर्ष), रविंद्र (32 वर्ष), प्रमोद (26 वर्ष) और सोनू (40 वर्ष) पर गिर गया, इस घटना में पांचों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. कर्मचारियों को घायल अवस्था में आनन फानन में फैक्ट्री के कर्मचारियों द्वारा काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांचों कर्मचारियों को प्राथमिकता उपचार के बाद से हायर सेंटर रैफर कर दिया. 

फैक्ट्री उपप्रबंधक का संवेदनहीन बयान
उत्तरांचल इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के उप प्रबंधक विनय चौधरी ने इस घटना पर बेहद संवेदनहीन बयान दिया है. उन्होंने इस घटना को रूटीन बताया और कहा कि ये कोई बड़ी दुर्घटना नहीं है. उन्होंने कहा कि गर्म भट्टी में गीली धातु गिरने के कारण भट्टी से अचानक ही गर्म तरल धातु छलक कर बाहर की तरफ आया और पांच कर्मचारियों पर गिर गया. भट्टी से गर्म तरल धातु गिरने से पांचों झुलस गए है.

उन्होंने कहा, घायलों को फैक्ट्री की एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर उपचार के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया हैं. ये घटना रूटीन है इसे बड़ी दुर्घटना नहीं कहेंगे. 

वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट

बीजेपी की महिला नेता के शोषण के आरोपों पर सुब्रत पाठक ने दिया जवाब, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget