एक्सप्लोरर

Uttarakhand Tunnel Accident: टनल में फंसे मजदूरों के लिए अमेरिकी सांसद ने की मदद की अपील, USAID से किया आग्रह

Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को दिवाली के दिन ये हादसा हुआ था. जब टनल धंसने से 40 मजदूर उसके अंदर ही फंस गए. इन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

Uttarakhand Tunnel Collapse: भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) से भारत के उत्तराखंड राज्य में एक सुरंग में फंसे 40 कर्मचारियों को बचाने के लिए जारी अभियान में तत्काल सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 40 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है.

थानेदार ने कहा, "उत्तराखंड की यह दुखद घटना सिर्फ स्थानीय संकट नहीं है, यह एक मानवीय चिंता है जो वैश्विक ध्यान और कार्रवाई की मांग करती है. अमेरिका अपनी उन्नत तकनीक और बचाव कार्यों में विशेषज्ञता के साथ, इन प्रयासों में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने और संभावित रूप से जीवन बचाने की क्षमता रखता है." 

रविवार को हुआ था सुरंग हादसा

सिल्क्यारा सुरंग 12 नवंबर को दिवाली के दिन ढह गई थी. स्थानीय बचाव दलों के अथक प्रयासों के बावजूद, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों की वजह से बचाव अभियान अभी तक सफल नहीं हो सका है. बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए भारतीय वायुसेना के हरकुलिस विमान की मदद से हैवी ऑगर ड्रिलिंग मशीन निर्माणाधीन सुरंग तक पहुंचायी गई है. साथ ही अन्य मशीनों की मदद से भी मलबा हटाने की कार्यवाही युद्धस्तर पर जारी है. 

"अमेरिका जरूरत के इस समय में कदम उठाए"

थानेदार ने कहा, "भारत के साथ गहरे संबंध रखने वाले व्यक्ति के रूप में, मैं यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी की गहरी भावना महसूस करता हूं कि अमेरिका जरूरत के इस समय में कदम उठाए. हमारी भागीदारी न केवल तत्काल बचाव प्रयासों में सहायता कर सकती है, बल्कि अमेरिका और भारत के बीच मजबूत संबंधों को भी और अधिक मजबूत कर सकती है." 

"भारत के साथ सीधे बातचीत करें"

थानेदार ने यूएसएआईडी से अनुरोध किया है कि वह संकट के दौरान अमेरिकी सहायता के संभावित तरीकों पर चर्चा करने के लिए भारत के साथ सीधे बातचीत करे. उन्होंने यूएसएआईडी से आग्रह किया है कि इस मामले में उसकी ओर से की गई कार्रवाई से वह उन्हें भी अवगत कराए.

अमेरिकी सांसद ने कहा, "सुरंग में फंसे लोगों को उनके परिवारों के साथ हमारे समर्थन की भी जरूरत है. यह महत्वपूर्ण है कि हम अब कार्रवाई करें. मैं इस अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुविधाजनक बनाने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए जो कुछ भी संभव है, करने के लिए प्रतिबद्ध हूं." 

ये भी पढ़ें- 

Agniveer Bharti Rally: लखनऊ में आज से अग्निवीर भर्ती रैली, इन बातों का रखें ध्यान, जानें- पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget