एक्सप्लोरर

Agniveer Bharti Rally: लखनऊ में आज से अग्निवीर भर्ती रैली, इन बातों का रखें ध्यान, जानें- पूरा शेड्यूल

UP Agniveer Recruitment Rally: लखनऊ स्थित भर्ती मुख्यालय पर अग्निवीरों की भर्ती रैली 16 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगी. भर्ती रैली में शामिल होने के लिए लखनऊ में अलग-अलग जिलों से लोग आएंगे.

UP News: लखनऊ में आज यानी गुरुवार (16 नवंबर) से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो रही है. ये सभी भर्तियां लखनऊ के छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर स्थित स्टेडियम में होंगी. आज पहले दिन होने वाली भर्ती रैली में औरैया, चित्रकूट और कन्नौज के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा. इस भर्ती में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन श्रेणी के पदों के लिए भर्ती की जाएगी. महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती 27 और 28 नवंबर को लखनऊ में होगी.

इतने अभ्यर्थी हुए हैं सामान्य परीक्षा में पास

जानकारी के अनुसार इस भर्ती कार्यालय के तहत आने वाले जिलों से 11000 अभ्यर्थी अखिल भारतीय सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा में पास हुए हैं. यह अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण में हिस्सा ले सकते हैं. यही अभ्यर्थी आज से शुरू हो रही भर्ती रैली में शामिल होने के लिए लखनऊ आ रहे हैं. 

ये है जिलेवार शेड्यूल

अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए लखनऊ में अलग-अलग जिलों के अलग-अलग तहसीलों से लोग आएंगे. इसमें आज 16 नवंबर को औरैया जिले की बिधूना, औरैया और अजीतमल तहसील, चित्रकूट जिले की कर्वी और मऊ तहसील और कन्नौज जिले की छिबरामऊ तहसील के अभ्यर्थी आएंगे. 17 नवंबर को कन्नौज जिले की तिर्वा, हासेरन और कन्नौज तहसील, चित्रकूट जिले की मानिकपुर और राजापुर तहसील, बांदा जिले की बांदा, बेबरु, अतर्रा, नरैनी, पैलानी तहसील, महोबा जिले की कुलपहाड़, चरखारी और महोबा तहसील, हमीरपुर जिले की राठ ,सरला, मौदहा और हमीरपुर तहसील, बाराबंकी जिले की फतेहपुर तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे.

18 नवंबर को बाराबंकी जिले की रामनगर, नवाबगंज, सिरौली, गौसपुर, रामसनेहीघाट और हैदरगढ़ तहसील, गोंडा जिले की गोंडा, करनैलगंज, मनकापुर और तरबगंज तहसील के अभ्यर्थी आएंगे. 19 नवंबर को कानपुर देहात जिले की रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, भोगनीपुर, सिकंदरा और मैथा तहसील, उन्नाव जिले की पूर्वा तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे.

20 नवंबर को उन्नाव जिले की सफीपुर, उन्नाव, हसनगंज, बीघापुर, बांगरमऊ तहसील, कानपुर नगर जिले की घाटमपुर और बिल्हौर तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे. 21 नवंबर को कानपुर नगर की कानपुर और नरवल तहसील और फतेहपुर जिले की खागा तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे. 22 नवंबर को फतेहपुर जिले की बिंदकी और फतेहपुर तहसील, लखनऊ जिले की मलिहाबाद, बीकेटी, लखनऊ, मोहनलालगंज और सरोजिनी नगर तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Atiq Ahmed: अतीक अहमद का आर्थिक साम्राज्य ढहाने में जुटी टास्क फोर्स, बेनामी संपत्ति को लेकर कारोबारी से पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली
'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget