एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: बाघ ने फिर एक महिला को बनाया अपना निवाला, इलाके में दहशत का माहौल

Ramnagar Tiger Attack: रामनगर में जंगल में लकड़ी बीनने के दौरान एक महिला पर टाइगर ने अटैक कर दिया. इस हमले में महिला की मौत हो गई. जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

Uttarakhand Tiger Attack News: उत्तराखंड में टाइगर के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बाघ लगातार लोगों को अपना निशाना बना रहा है. अब रामनगर में बुधवार की दोपहर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज के अंतर्गत सांवल्दे पूर्वी बीट में एक महिला पर बाघ ने हमला बोलकर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद मृतका महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं गांव में भी बाघ की दस्तक को लेकर दहशत फैली है.  

ग्राम कारगिल पटरानी निवासी 32 वर्षीय अनीता देवी गांव की ही दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी. इसी बीच जंगल में बाघ ने अनीता पर हमला बोल दिया और उसे जंगल में खदेड़ता हुआ ले गया. साथ में मौजूद महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर वहां अन्य लोग पहुंचे. इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों के साथ ही विभाग को दी गई. 

दो घंटे बाद मिली घायल हालत में मिली महिला

इसके बाद मौके पर परिजन, ग्रामीण और विभाग के कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने महिला को खोजना शुरू कर दिया. बताया जाता है कि इसी बीच बाघ भी मौके पर ही मौजूद था और उसकी दहाड़ सुनने के बाद कर्मचारी व ग्रामीण भी डर गए. इसके बाद कर्मचारियों द्वारा कई राउंड हवाई फायरिंग की गई. जिससे बाघ जंगल की ओर चला गया. करीब दो घंटे बाद अनीता लहूलुहान हालत में मिली. महिला को रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

वन कर्मियों की गश्त शुरू

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओ शालिनी जोशी ने बताया कि उक्त इलाके में वन कर्मियों की गश्त शुरू करा दी गई है और उन्होंने ग्रामीणों से जंगल में अकेले ना जाने की अपील की. साथ ही बाघ का शिकार हुई महिला का विभागीय पशु चिकित्सकों द्वारा ब्लड सैंपल लेने की भी कार्रवाई की गई है. उत्तराखंड में जहां बाघ का होना गर्व की बात है तो वहीं आम लोगों के लिए इनकी संख्या खौफ का सबब बनती जा रही है. 

रामनगर के आसपास पिछले दिनों बाघ ने कई लोगों पर हमले किए. इसके बाद दो बाघों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर में भेजा गया था. फिर अचानक से आज इस घटना के बाद इस बाघ को भी पकड़ने की मांग होने लगी है, लेकिन रेस्क्यू सेंटर में भी अब बाघों के लिए जगह नहीं बची है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ बाघों को रेस्क्यू सेंटर से ट्रांसलॉकेट किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: यूपी में दिग्गजों की मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा, दो तस्वीरों से अचानक बढ़ी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget