एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उत्तराखंड में रेलवे स्टेशनों और मंदिरों को उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर पुलिस और खुफिया एजेंसी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी वाला एक पत्र हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिला. इसके बाद से पुलिस व खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.

Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड के बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिरों समेत राज्य के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी वाला एक पत्र हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरूणा भारती ने रविवार को बताया कि साधारण डाक से भेजा गया यह पत्र 10 अक्टूबर को हरिद्वार के स्टेशन अधीक्षक को मिला था.

 25 और 27 अक्टूबर को हमला करने का दावा

पत्र लिखने वाले ने अपना नाम जमीर अहमद लिखा है और खुद को आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का स्वयंभू कमांडर होने का दावा किया है. पत्र में जम्मू कश्मीर के ‘जिहादियों’ के मारे जाने का बदला लेने का संकल्प जताया गया है. पत्र में दावा किया गया है कि ये हमले इस महीने की 25 और 27 अक्टूबर को किये जायेंगे. अधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड में अधिकारियों को पहले भी इसी तरह के धमकी भरे पत्र मिले हैं लेकिन पहली बार इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसा ही एक पत्र इस साल कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में अधिकारियों को मिला था.

चेकिंग अभियान हुआ तेज

इस मामले को लेकर जीआरपी के एसपी अरुणा भारती ने कहा जो चिट्ठी हरिद्वार में मिली है उसमें कई स्टेशनों का जिक्र किया गया है. इसके अलावा चिट्ठी में हमारे धामों का भी जिक्र किया गया है. इससे पहले भी कई बार इस तरह की चिट्ठी मिल चुकी हैं. रेलवे स्टेशन पर बार-बार चिट्ठी मिलना भी एक संकेत हो सकता है, क्योंकि पहली चिट्ठी और अबकी चिट्ठी में काफी समानता है. हालांकि हम दीपावली के त्योहार को देखते हुए लगातार चेकिंग कर रहे हैं. इसके साथ ही हम लोगों ने एटीएस, बीडीएस टीम और अपने स्टाफ को भी बढ़ाया है. लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जा रहा है.

Rudraprayag News: पवित्र छड़ी यात्रा के रुद्रप्रयाग पहुंचने पर जोरदार स्वागत, केदारनाथ से बद्रीनाथ और फिर बागेश्वर को होगा प्रस्थान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget