एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: पहली ही बारिश में खिलने लगा उत्तराखंड का राज्य पुष्प ब्रह्मकमल, जानें- क्या है मान्यता?

Uttarakhand state flower Brahma Kamal: मान्यता है कि जिस घर में ब्रह्मकमल होता है वहां सांप नहीं आते हैं, यह औषधीय गुणों से भरपूर है. भगवान शिव और माता पार्वती को यह अत्यंत प्रिय है.

Uttarakhand News: मानसून की पहली बरसात में ही उत्तराखंड का राज्य पुष्प ब्रह्मकमल (Uttarakhand state flower Brahma Kamal) खिलने लगा है. हेमकुंड साहिब में ब्रह्म कमल खिलने की पहली तस्वीर सामने आईं हैं. इन दिनों हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) पैदल मार्ग पर ब्रह्म कमल फूल खिल रहे हैं. हालांकि सबसे अधिक ब्रह्म कमल अगस्त महीने में खिलते हैं लेकिन हेमकुंड साहिब में इस बार समय से पहले ही ब्रह्म कमल खिलने लगे हैं. ब्रह्मकमल को देवताओं का पुष्प माना जाता है और नंदा अष्टमी के पावन पर्व पर मां नंदा को ब्रह्मकमल से सजाया जाता है.

खिला एक महीने पहले ही
उच्च हिमालयी क्षेत्र में समुद्रतल से 3000 मीटर से लेकर 4800 मीटर तक की ऊंचाई पर खिलने वाले देवपुष्प ब्रह्मकमल से हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग समेत पूरी भ्यूंडार घाटी गुलजार हो गई है. इस बार शीतकाल के दौरान हुई कम बर्फबारी के कारण यहां ब्रह्मकमल एक माह पूर्व खिला है. चमोली जिले में हेमकुंड साहिब समेत अटलाकोटी से आगे पूरे यात्रा मार्ग पर इन दिनों देवपुष्प ब्रह्मकमल अपनी महक बिखेर रहा है. 

Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड के इन जिलों में आज आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट, कल भी रहना होगा सतर्क!

जिस घर में होता है सांप नहीं आते
यहां ब्रह्मकमल जुलाई से लेकर सितंबर तक खिला रहता है लेकिन इस बार शीतकाल के दौरान हुई कम बर्फबारी और ग्लोबल वार्मिंग के कारण जुलाई माह में ही खिलना शुरू हो गया है. वहीं मान्यता है कि जिस घर में ब्रह्मकमल होता है वहां सांप नहीं आते हैं, साथ ही यह अपने आप में औषधीय गुणों से भरपूर है.

अत्यंत प्रिय है शिव-पार्वती का
मान्यता है कि भगवान शिव और माता पार्वती को ब्रह्मकमल अत्यंत प्रिय है इसलिए हर साल नंदाष्टमी के दिन क्षेत्र की लोकदेवी मां नंदा (पार्वती) को ब्रह्मकमल अर्पित किए जाने की परंपरा है. इस बार नंदाष्टमी सात सितंबर को है. देवी नंदा की छोटी जात (लोकजात) के समापन पर श्रद्धालु इसे प्रसाद स्वरूप घरों में भी ले जाते हैं. 

कैसा होता है ब्रह्मकमल फूल
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खिलने वाला ब्रह्मकमल सफेद और हल्का पीला रंग लिए होता है. यह उत्तराखंड का राज्य पुष्प भी है. यहां पंचकेदार, पांगरचुला, भनाई, कागभुशंडी, सहस्रताल, नंदीकुंड, फूलों की घाटी, चेनाप घाटी, हेमकुंड साहिब, सतोपंथ, ऋषिकुंड, देवांगन, डयाली सेरा आदि स्थानों पर यह दिव्य पुष्प खिलता है. उत्तराखंड में इसकी 28 प्रजातियां पाई जाती हैं.

Agnipath पर जयंत चौधरी का निशाना, कहा- बीजेपी दफ्तर में गार्ड बनने के लिए कोई सेना में भर्ती नहीं होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget