एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में ऊंची पहाड़ियों पर हो सकती है बर्फबारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है. मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है. बर्फबारी के होने से किसानों और कारोबारियों में खुशी है.

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम को लेकर उत्तराखंड मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम अपनी करवट बदलने वाला है. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों पहले ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई थी और मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिली थी. मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 13 फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग ने एक बार फिर से पूरे प्रदेश भर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 13 फरवरी को एक बार फिर से प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों में मौसम करवट बदल सकता है. प्रदेश के पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी,चमोली,पिथौरागढ़, जैसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है. हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहने के आसार है.

बर्फबारी से कारोबारियों में खुशी
इससे पहले भी उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जिम उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ देहरादून इन क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली थी. देहरादून के धनोल्टी और चकराता में बर्फबारी के बाद हजारों की संख्या में पर्यटकों ने भी इस क्षेत्र का रुख करना शुरू कर दिया था. एक बार फिर से मौसम विभाग ने बर्फबारी को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी किया है. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बर्फबारी के साथ-साथ पर्यटकों का आगमन भी इन इलाकों में बढ़ सकता है. इससे जहां पर्यटन कारोबारी के चेहरे पर मुस्कान है, तो वही किसानों के लिए भी राहत भरी खबर है.

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी
उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी इलाके शामिल हैं. जिनमें बर्फबारी हो सकती है. लेकिन वहीं मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा. लेकिन ठंड बढ़ने की संभावना भी जताई गई है. इससे पहले देहरादून के आसपास के इलाकों में काफी भारी मात्रा में बराबरी हुई थी. जिसमें चकराता और धनोल्टी मसूरी शामिल थे. इस बार भी 3500 मीटर से ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Farmers Protest: हरियाणा पुलिस ने किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले, सपा बोली- अन्नदाताओं पर भाजपाई अत्याचार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget