एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: रुद्रपुर में घर में घुसकर पति-पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या, बचाने आई बुजुर्ग महिला भी घायल

Rudrapur Crime News: रुद्रपुर में देर रात एक दंपत्ति के घर बदमाश घुसे और धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी, शोरगुल की आवाज सुनकर घर की बुजुर्ग महिला आई तो उसे भी घायल कर दिया.

Rudrapur Double Murder: उत्तराखंड के रुद्रपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया. यहां के ट्रांजिट कैंप इलाके में देर रात पति-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब मृतका की मां वहां पहुंची तो हत्यारे ने उन पर भी चाकूओं से हमला कर दिया, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गई हैं. बुजुर्ग महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. उनका पास के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

रुद्रपुर शहर के बीचों-बीच डबल मर्डर से सनसनी फैली हुई है. बताया जाता है मृतक संजय यादव सिडकुल की किसी कंपनी में काम करता था. देर रात ट्रांजिट कैंप क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर में कुछ बदमाश उसके घर में घुस गए और दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक संजय यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है तथा यहां अपनी पत्नी सोनाली के साथ उसके ससुराल में ही रहता था.

घर में घुसकर पति-पत्नी की हत्या

जानकारी के मुताबिक उधम सिंह नगर के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर 7 में बीती रात करीब 2 बजे कुछ बदमाश संजय और सोनाली की घर में घुस गए और फिर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी. घर में चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर जब सोनाली की मां गौरी मंडल उठ गई और दोनों को बचाने के लिए भागी, लेकिन तभी हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया. हमलावरों ने संजय के बेटे को भी धक्का दिया और मौके से फरार हो गए. 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने फिलहाल मृतक दंपति के घर को सील कर दिया है. फॉरेंसिक टीम भी हत्याकांड की जांच के लिए मौके पर पहुंची हुई है. इधर घटना की सूचना मिलने पर शहर के बीजेपी विधायक शिव अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना पर दुख जताया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के सर्वे पर बीजेपी सांसद हेमामालिनी बोलीं, 'जल्द से जल्द हो फैसला, वरना कुछ ना कुछ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget