एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा के लिए उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, अब तक 4 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन

इस साल केदारनाथ यात्रा के लिए भक्तों का भारी सैलाब उमड़ रहा है. बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदार के दरबार में पहुंच रहे हैं. गौरतलब है कि अब तक 4 लाख 82 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं.

रुद्रप्रयाग: बाबा केदार के दरबार में भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है. आस्था का सैलाब देखकर हर कोई हैरान है. सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग रहा है. यहां तक कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के जाम से जिला प्रशासन को खासी मशक्कत भी करनी पड़ रही है. माना जा रहा है कि इस माह यात्रा के सभी रिकार्ड टूट जायेंगे. गौरतलब है कि अब तक बाबा के दरबार में 4 लाख 82 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री मत्था टेक चुके हैं. 
 
केदारनाथ यात्रा के लिए उमड़ रहा भक्तों का हुजूम
केदारनाथ यात्रा को लेकर देश-विदेश के तीर्थयात्रियों में लगातार उत्साह है. बड़ी संख्या में यात्री हर दिन बाबा केदार के दर्शनों के लिए सोनप्रयाग पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को प्रशासन द्वारा पंजीकरण के रूप में बड़ी राहत देने की खबर के बाद यात्रियों में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया. केदारनाथ यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव सोनप्रयाग में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. यहां से गौरीकुंड के लिए लगी शटल सेवा से भक्त गौरीकुंड पहुंच रहे हैं, जिसके लिए भक्तों को लाइन लगानी पड़ती है, लेकिन शुक्रवार को भक्तों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि लाइन का कहीं दूर-दूर तक पता ही नहीं चला. करीब एक किमी तक भक्तों का भारी हुजूम देखने को मिला.
 
शुक्रवार को शाम 6 बजे तक 13,973 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए
वहीं सोनप्रयाग में सेक्टर अधिकारी अनुज भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को सांय 6 बजे तक कुल 13,973 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना किए गए। बताया कि आने वाले दिनों में यात्रा के और बढ़ने के आसार है। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के चलते बड़ी संख्या में यात्रियों के देवभूमि पहुंचने की उम्मीद है.
 
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा का रखा जा रहा खास ध्यान
वहीं पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि केदारनाथ यात्रा पड़ाव से लेकर धाम तक सुरक्षा के लिए आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस एवं पारआरडी के जवान तैनात हैं, जो हर समय यात्रियों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है. इसके अलावा यात्रा मार्ग पर लग रहे जाम की समस्या को भी दूर किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget