एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham Rain: केदारनाथ धाम में हुई जमकर बर्फबारी और बारिश, बाबा के दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहे श्रद्धालु

केदारनाथ की पहाड़ियों में जमकर हिमपात के साथ जोरदार बारिश हो रही है. वहीं बारिश के बावजूद भक्त लाइन में लगकर बाबा के दर्शनों का इंतजार करते दिखे.

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) की पहाड़ियों में जमकर हिमपात होने के साथ ही धाम में जोरदार बारिश हुई है. बारिश के बाद धाम में ठंड भी काफी बढ़ गई है. वहीं कई तीर्थयात्री बारिश होने के बावजूद लाइन में लगकर बाबा के दर्शनों का इंतजार करते रहे, जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा. 

रविवार को दोपहर में धाम में शुरू हुई थी बारिश
बता दें कि रविवार दोपहर एक बजे केदारनाथ धाम में बारिश शुरू हुई, जो कुछ देर बाद बंद हो गई. इसके बाद चार बजे केदारनाथ धाम की पहाड़ियों में जमकर हिमपात होने के साथ ही फिर जोरदार बारिश शुरू हो गई. करीब आधे घंटे तक धाम में बारिश हुई और भोले के भक्तों ने लाइन में खड़े रहकर दर्शनों का इंतजार किया. इधर मौसम को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से समय से पहले ही मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने भी राहत की सांस ली. 
बता दें कि बारिश में भक्तों की लाइन मंदिर से पांच सौ मीटर दूर चबूतरे तक लगी हुई थी. गौरतलब है कि लम्बे समय से धाम में रैन शेल्टर की मांग की जा रही है, जो आज तक पूरी नहीं हो पाई है, जिस कारण तीर्थयात्रियों को बारिश और बर्फबारी में काफी दिक्कतें होती हैं.
 
धाम में क्यू मैनेजमेंट व्यवस्था को लागू करने के हो रहे प्रयास
वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि धाम में क्यू मैनेजमेंट व्यवस्था को लागू करने के प्रयास किये जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को लाइन में लगकर इंतजार ना करना पड़े. जल्द ही यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी. साथ ही आस-पास के दुकानदारों से कहा गया गया है कि वह यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था करें. वहीं डीएम ने कहा कि बारिश होने पर तीर्थयात्रियों को लाइन में दिक्कतें होती हैं. धाम में रैन शेल्टर का कार्य भी गतिमान है. इसके निर्माण के बाद यात्रियों की समस्या खत्म हो जाएगी.
 
ये भी पढ़ें
UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- मस्जिदों से उतारे गए लाउडस्पीकर अब स्कूल और अस्पतालों को किया जा रहा दान
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget