एक्सप्लोरर

रुद्रप्रयाग हादसे के पीड़ितों से मिलने AIIMS ऋषिकेश पहुंचे सीएम धामी, अब तक 12 लोगों की मौत

Rudraprayag Accident: उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर नदी में गिर गई. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाया गया है.

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग हादसे के पीड़ितों से मिलने AIIMS ऋषिकेश पहुंचे. यहां पर सीएम धामी ने हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना. इसके साथ ही सीएम धामी ने हादसे को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा-"घायलों का इलाज कराया जा रहा है और उनके परिवारजनों को सूचना दी जा रही है. अच्छे इलाज के सारे प्रबंध अस्पताल द्वारा किए गए हैं." 

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर रौतेली के पास 23 यात्रियों से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर है. वहीं इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ, फायर विभाग, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीमों ने मौके पर रेस्क्यू किया.

LIVE: रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना में घायल हुए लोगों का एम्स ऋषिकेश में कुशलक्षेम जानते हुए
https://t.co/4ZT4flnesp

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 15, 2024

">

ये भयंकर हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर रेंतोली के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर अचानक नियंत्रण खो गया और नीचे लुढ़कते हुए अलकनंदा नदी में समा गया. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. लोग मदद के लिए चीख पुकार करने लगे. जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए. 

रुद्रप्रयाग हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

इस भयंकर हादसे को लेकर पीएम मोदी से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक ने भी दुख व्यक्त की है. पीएम मोदी ने हादसे को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है. इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.''

क्या बोले कांग्रेस नेता हरीश रावत?

इस घटना पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "रुद्रप्रयाग में एक टेम्पो ट्रैवलर, जो यात्रियों से भरी  हुई थी वो नीचे नदी में चली गई. मैं मृतकों की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं और जो घायल हैं उनके स्वास्थ्य के लिए कामना करता हूं. उनको बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए राज्य सरकार से याचना करता हूं. इस समय पर्वतीय क्षेत्रों में दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं. इस पर चिंता करने की आवश्यकता है."

ये भी पढ़ें: 'बीजेपी और RSS में अंतर्कलह शुरू...', कांग्रेस नेता अजय राय के दावे से सियासी हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget