एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: रामनगर में 15 दिनों से लापता शख्स का कंकाल मिला, बहन ने इस शख्स पर जताया था शक

Uttarakhand News: मृतक मोनू कश्यप दीपावली को रात संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था. जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी थी.

Ramnagar Murder: उत्तराखंड के रामनगर में संदिग्ध हालत में गायब हुए शख्स का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है. सोमवार शाम को लापता युवक का कंकाल हाथी डगर क्षेत्र के पास एक सिंचाई नहर से बरामद हुआ है, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि ये साफ हो सके हैं कि आखिर उसकी मौत कैसे हुई हैं. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई की बात कह रही है. 
 
लापता युवक का 15 दिन बाद मिला कंकाल 
ये घटना रामनगर के मोहल्ला कोटद्वार रोड के इलाके की है. यहां रहने वाला मोनू कश्यप दीपावली को रात को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था. जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा. घरवालों ने उसकी काफी तलाश करने की कोशिश की लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद लापता युवक मोनू की बहन सुधा ने अपने भाई की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी. सुधा ने इस मामले में दीपू नाम के एक शख्स पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी थी. 
 
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी. जिसके बाद सोमवार की शाम को हाथी डगर क्षेत्र में स्थित सिंचाई नहर में लापता मोनू का कंकाल बरामद हुआ, जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया. परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं. मृतक की बहन ने दीपू और उसकी मां पर अपने भाई की हत्या कराने का आरोप लगाए है और पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है. 
 
पुलिस ने दर्ज किया मामला
वही मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पूर्व में मृतक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन की जा रही थी. सोमवार को वन कर्मी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां से मृतक का कंकाल बरामद हुआ है. पुलिस ने कंकाल बरामद करने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. परिजनों द्वारा तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget