एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी, सड़कें बंद और जन जीवन अस्त-व्यस्त

Uttarakhand Rain: चमोली के जिलाधिकारी ने बताया कि भूस्खलन से अवरूद्ध मोटर मार्गो के कारण कुछ स्थानों पर वाहनों और उनमें यात्रियों के फंसे होने की सूचना पर राहत और बचाव दलों को वहां भेजा गया.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा और इस संबंध में मौसम विभाग द्वारा जारी ‘रेड अलर्ट’ के मद्देनजर राज्य भर में शुक्रवार को स्कूल बंद रखे गए. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंच कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश की जानकारी ली तथा अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए.

गढ़वाल और कुंमाउं दोनों क्षेत्रों की उंचाई वाली पहाड़ियों पर हिमपात होने की भी सूचना है. निचले इलाकों में लगातार बारिश से मौसम में ठंडक भी महसूस हो रही है. देहरादून में भी पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर लगातार बारिश जारी है. मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी, जिसके मद्देनजर राज्यभर में पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया.

लगातार हो रही बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ के बीच भूस्खलन के कारण दो स्थानों पर बंद हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि एनएचआईडीसीएल की ओर से राजमार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन बारिश के कारण इसमें दिक्कत आ रही है.

बचाव दल हुए सक्रिय

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि भूस्खलन से अवरूद्ध मोटर मार्गो के कारण कुछ स्थानों पर वाहनों और उनमें यात्रियों के फंसे होने की सूचना पर राहत और बचाव दलों को वहां भेजा गया और उनके लिए ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था करवाई गयी. वहीं मुख्यमंत्री धामी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की स्थिति का जायजा लेने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे.

श्रद्धालुओं की व्यवस्था के सीएम धामी ने दिए निर्देश

उन्होंने जिलाधिकारियों से बारिश के कारण सड़क, पेयजल और विद्युत आपूर्ति की स्थिति सहित अन्य जानकारियां लीं तथा उन्हें निर्देश दिए कि अतिवृष्टि और भूस्खलन से संबंधित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए. उन्होंने बहुत भारी बारिश के कारण फंसे श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने और भोजन की व्यवस्था करने के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए.

मेरठ में IPL टीम खरीदवाने के नाम पर 50 लाख की ठगी, पहले प्रॉफिट देकर फंसाया फिर दिया धोखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya Kanwar Yatra 2026: अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
UP News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
UP News: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम: गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, सीएम होंगे शामिल
गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम: गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, सीएम होंगे शामिल
UP News: योगी सरकार का किसानों को भरोसा: कालाबाजारी करने वालों पर 'जीरो टॉलरेंस' के तहत होगी सख्त कार्रवाई- सीएम
योगी सरकार का किसानों को भरोसा: कालाबाजारी करने वालों पर 'जीरो टॉलरेंस' के तहत होगी सख्त कार्रवाई- सीएम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget