एक्सप्लोरर

Uttarakhand: पुष्कर सिंह धामी की चेतावनी- श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ बर्दाश्त नहीं की जाएगी अभद्रता

Uttarakhand News: धामी ने कहा, यह सभी की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालु व पर्यटक उत्तराखंड से अच्छी छवि लेकर जाएं. एक भी यात्री को परेशानी होगी तो प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते मुझे परेशानी होगी.

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड (Uttarakhand) आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ किसी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी और यदि एक भी यात्री को परेशानी हुई तो प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते उन्हें भी परेशानी होगी. चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कोई परेशानी ना हो और उन्हें हर संभव सुविधा मिले.

सीएम ने कहा कि यह सभी की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालु और पर्यटक देवभूमि उत्तराखंड से अच्छी छवि लेकर जाएं. उन्होंने कहा, ''श्रद्धालुओं और पर्यटकों के प्रति किसी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. राज्य में यदि एक भी यात्री को परेशानी होगी तो प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते मुझे परेशानी होगी.''

पर्यटन स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को भी कोई परेशानी न हो- धामी

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रूद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दिशानिर्देशों के अनुसार श्रद्धालु दर्शन कर सकें और पर्यटन स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को भी कोई परेशानी न हो. धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की कि पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद केवल वे ही लोग चारधाम यात्रा पर आएं जिन्हें अनुमति मिली है.

गौरतलब है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर कोविड-19 के मद्देनजर चारों धामों में प्रतिदिन दर्शन करने वाले यात्रियों की अधिकतम संख्या निर्धारित की गयी है. 18 सितंबर से शुरू हुई चारधाम यात्रा के तहत चमोली जिले के बदरीनाथ धाम में जहां प्रतिदिन अधिकतम 1000 श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं वहीं रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ के लिए यह संख्या 800, उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री के लिए 600 और यमुनोत्री के लिए 400 है.

यह भी पढ़ें-

Lakhimpur Kheri Violence: मृतक किसानों के परिजनों को 45 लाख-घायलों को 10 लाख रुपये का मुआवजा, HC के रिटायर्ड जज करेंगे जांच

Explained: लखीमपुर खीरी में अबतक 8 की मौत, हिरासत में दर्जनों नेता, जानें- 10 प्वाइंट में पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget