एक्सप्लोरर

Garhwal News: श्रीनगर में जवानों के दीक्षांत समारोह में सीएम धामी ने की शिरकत, उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों को किया पुरस्कृत

Uttarakhand: केन्द्रीय प्रशिक्षण केन्द्र श्रीनगर में आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे. सीएम धामी ने जवानों को पुरस्कृत भी किया.

Pushkar Singh Dhami News: केन्द्रीय प्रशिक्षण केन्द्र श्रीनगर (Srinagar) में 44 हफ्तों की कड़ी ट्रेनिंग के बाद सशस्त्र सुरक्षा बल (एसएसबी) को 278 जवान मिल गए हैं. सोमवार को गढ़वाल के श्रीनगर में जवानों के दीक्षांत समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे. एसएसबी के केन्द्रीय प्रशिक्षण केन्द्र श्रीनगर में 44 हफ्तों के प्रशिक्षण के बाद देश के विभिन्न हिस्सों के 278 जवान आज एसएसबी का हिस्सा बन गए हैं. इनमें बिहार 94, उत्तर प्रदेश 74, मध्य प्रदेश 44, उत्तराखण्ड 24, राजस्थान 21, जम्मू कश्मीर 20 और दिल्ली से 1 जवान शामिल हैं.

मुख्यमंत्री धामी ने ली जवानों की सलामी

सोमवार को श्रीनगर, गढ़वाल के एसएसबी में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. प्रदेश के मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि इन जवानों के दीक्षांत समारोह में मौजूद रहे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवानों की सलामी ली. इसके पश्चात नव आरक्षियों को देश की रक्षा और कर्तव्यों के पालन के लिए शपथ दिलाई गई.

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले जवानों को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार भी वितरित किये गये. जवानों में इस सुनहरे अवसर को लेकर खासा उत्साह बना हुआ था. इस सुनहरे अवसर के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में इन युवाओं के परिजन श्रीनगर, गढ़वाल पहुंचे. इस दौरान एसएसबी के जवानों ने हैरअंगेज करतब भी दिखाये.

जिनमें घुड़सवारी, कराटे से लेकर जंग के मैदान में गोला बारूद खत्म होने पर किस तरीके से जवान मौके को संभालते हैं उसका प्रदर्शन भी किया गया. श्रीनगर में 44 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद अब ये जवान देश को अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं. ये जवान अब नेपाल-भूटान सीमा पर देश की रक्षा करने के लिए तैनात रहेंगे.

इसे भी पढ़ें:

उत्तराखंड के बाद बिहार में लागू होगा कॉमन सिविल कोड? बीजेपी और JDU की राहें अलग! पढ़ें उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा

Uttarakhand: जंगलों में लगी आग से निबटने के लिए वन विभाग की तैयारी, जिला प्रशासन और राजस्व विभाग के साथ मिलकर करेंगे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही स्थगित हुई कार्यवाही
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही खत्म हुई कार्यवाही
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget