एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: कई हल्की बारिश की संभावना, इन इलाकों में गर्मी से लोग परेशान, जानें मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि आगामी 25 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने वाला है. पहाड़ों में कभी-कभी आंशिक बादल छाने की स्थिति बन सकती है, लेकिन बारिश की व्यापक संभावना नहीं है.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. खास तौर पर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाने और हल्की फुहारें पड़ने के आसार हैं.

हालांकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मैदानों से लेकर निचले पर्वतीय इलाकों तक धूप और गर्मी का असर तेज रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है.

इन इलाकों में चलेगी लू
मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि आगामी 25 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने वाला है. पहाड़ों में कभी-कभी आंशिक बादल छाने की स्थिति बन सकती है, लेकिन बारिश की व्यापक संभावना नहीं है. वहीं, मैदानों में लू जैसी स्थिति भी बन सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

चिकित्सकों ने इस मौसम को देखते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. खास तौर पर दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की हिदायत दी गई है. स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत बताई गई है.

चारधाम यात्रा: गंगोत्री में घाट से 20 मीटर दूर पहुंची गंगा, स्नान और आचमन में हो सकती है परेशानी

गर्मी से लोग परेशान
मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है. कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना भी जताई गई है. ऐसे में अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी लोगों को खासा परेशान कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget